रिया चक्रवर्ती की ख़त्म हुई होशियारी, अब आयी जेल जाने की बारी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी आरोपियों की उल्टी गिन्ती शुरू हो गयी है। प्राइम एक्यूस्ड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक समेत NCB के हत्थे चढ़े बाकी सभी 8 लोग अब जेल की चक्की पीसते हुए नज़र आएँगे। बता दें कि सैमुएल मिरांडा, ज़ैद, दीपेश सावंत, बासित समेत और भी कई नाम हैं जो इस पुरे ड्रग रैकेट से जुड़े हुए पाए गए हैं जिसके चलते NCB ने इन सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

बीते दिन रिया की गिरफ्तारी के बाद सायं अस्पताल से उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया जो कि कार्रवाही के तहत अनिवार्य माना जाता है। उसके बाद 8 सितम्बर मंगलवार की रात उनको NCB लॉक-अप में बितानी पड़ी। आज 9 सितम्बर की सुबह रिया को भायखळा जेल में भेजा है।

रिया चक्रवर्ती की ख़त्म हुई होशियारी, अब आयी जेल जाने की बारी

एनसीबी ने रिया के 3 दिन के बयान को NDPS एक्ट में लिया है। जिसके बाद NCB ने रिया की रिमांड तो नहीं मांगी है पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ज़रूर लिया है। इस पुरे मामले पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की प्रक्रिया यह रही कि उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘भगवान हमारे साथ है।

साथ ही NCB ने डोसियर त्यार किया है जिसमें बॉलीवुड से जुड़े फिल्म इंडस्ट्री के 25 नामों की लिस्ट है। संभावना है कि ड्रग्स के कनेक्शन में इनको भी जल्द समन भेजा जा सकता है। अभी इन नामों को कॉन्फिडेंशियल रखा गया है पर यह बात अब ज़्यादा दिन के लिए राज़ बन कर नहीं रह सकती और जल्द ही इस पुरे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश होगा।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज ऐसा रूप ले लेगी इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। अब केस में और कई ऐसी कड़ियाँ जुड़ गयी हैं जिसका जवाब ढूंढ निकालना आसान मालुम नहीं पड़ता।


Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago