सुलभ शौचालय छोड़कर सड़क किनारे हल्के होते हैं फरीदाबाद वासी : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं फरीदाबाद आज आप सबको सलाम करने आया हूँ। जानते हैं क्यों ? क्यों की आप ने अभी तक अपनी दुम को सीधा नहीं किया है। प्राचीन काल से जो आपकी सड़क किनारे हल्के होने की आदत है वो अभी तक नहीं गई।

आज आपको कुछ याद दिलाना चाहता हूँ। ये बताना चाहता हूँ कि आपके शहर में भी सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध है तो सड़क किनारे झाड़ियों को गन्दा करने की ज़ेहमत न उठाएं। आप लोगों की बदौलत मेरी खूबसूरती पर चार चाँद लग जाते हैं।

सुलभ शौचालय छोड़कर सड़क किनारे हल्के होते हैं फरीदाबाद वासी : मैं हूँ फरीदाबाद

आप लोगों के कारण मेरी सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है। जगह जगह गंदगी का अम्बार लगा रहता है। जब आपके घरों में से निकली हुई पॉलीथिन सड़क किनारे फेंकी जाती है तब मेरा सीना गदगद हो जाता है। आपकी मेहरबानी है मुझपर जो आप बिना हिचक के ताबड़ तोड़ तरीके से कूड़ा फैलाते हैं।

बस चालक, ऑटो चालक, रिक्शे वाले यहां तक की बड़ी बड़ी कंपनियों में काम करने वाले अफसर सब सड़क किनारे हल्का होना मुनासिब समझते हैं। अब वो भी क्या करें उनके ज़ेहन में तो बिमारी फैलने का डर है। अरे भई पब्लिक टॉयलेट्स में तो गंदगी होती है।

न जाने कितने लोग उसका इस्तेमाल करते होंगे। इसी डर से मेरे शहर की जनता सड़क किनारे ढीली हो जाती है। पर अब जाग जाइये। आप लोगों को आदत हो चुकी है प्रशासन के पीछे पड़ने की। अब आपकी बारी है यह समझने की, कि बदलाव जरूरी है।

जब सुलभ शौचालय है तो उसका प्रयोग करिये। आपको डर है कि शायद यह शौचालय साफ़ नहीं किये जाते पर यह गलत फहमी है। इस शहर के शौचालय साफ़ सफाई से सराबोर हैं बस अब आपका बदलना जरूरी है। कल मैंने देखा कि सुलभ शौचालय से महज़ कुछ मील की दूरी पर लोग गंदगी फैला रहे हैं। पर उन बेवकूफों की समझ में यह बात नहीं आई कि अगर वो शौच के लिए इन शौचालयों का प्रयोग करेंगे तो मैं साफ रह सकुंगा। मैं यह बात भी बताना चाहता हूँ कि किसी भी शौचालय में शुल्क नहीं लिया जाता। इससे आपकी आय में भी कोई बदलाव नहीं आएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago