फरीदाबाद में इस जगह बन ने जा रहे हैं नए सीएनजी पंप

फरीदाबाद में जिस प्रकार लगातार कोरोना बढ़ता जा रहा है साथ में गाड़ियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले के सीएनजी पंपों पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करने के लिए अब पंपों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सेक्टर-37 में एक पंप बनकर तैयार हो गया है। इसे अगले महीने शुरू करने का दावा किया जा रहा है। सेक्टर-85 में भी सीएनजी पंप का काम चल रहा है, जो दिसंबर में शुरू हो जाएगा। फरीदाबाद में सीएनजी पंपों की संख्या 17 हो जाएगी। अभी तक 15 पंप चल रहे हैं। 2021 तक शहर में चार और पंप लगाए जाएंगे।

यह बात तो किसी से छुपी नहीं है कि सीएनजी का दाम पेट्रोल, डीज़ल से कम है और फरीदाबाद में रोजाना 50 हजार वाहन चालक गैस भरवाते हैं। इस समय जिले में 15 सीएनजी पंप हैं।

फरीदाबाद में इस जगह बन ने जा रहे हैं नए सीएनजी पंप

सड़कों पर आपको आज – कल पेट्रोल की कम और सीएनजी की अधिक कारें दिख जाएंगी। फरीदाबाद में सीएनजी पंप राष्ट्रीय राजमार्ग, सेक्टर-9, 17, 24, क्राउन प्लाजा के सामने, सेक्टर-20ए, बी, एस्कॉ‌र्ट्स कंपनी के सामने, यामाहा फैक्ट्री के सामने, सीकरी के पास व बाईपास रोड पर हैं। इनसे प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन चालक गैस भरवाने आते हैं।

फरीदाबाद में बढ़ता ट्रैफिक इस बात का प्रमाण है कि यहां लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। पंपों पर प्रतिदिन दो लाख किलोग्राम से अधिक सीएनजी की सप्लाई की जाती है। लंबी लाइनों से वाहन चालक परेशान रहते हैं।

फरीदाबाद में पेट्रोल एवं डीज़ल चोपहियाँ की संख्या कम और सीएनजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑटो भी अब सीएनजी के ही आ रहे हैं। इसका सीधा असर सीएनजी पंपों पर दिखाई दे रहा है। हर एक पंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालक पहुंचते हैं, जिनका नंबर आधे से एक घंटे में आता है। एक सीएनजी पंप के सुपरवाइजर ने बताया कि कुछ वाहन चालक तो सुबह 5 बजे से ही लाइन लगा लेते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago