फरीदाबाद में आप किसी भी मार्किट या किसी भी मोड़ पर चले जाएं आपको भीड़ के साथ – साथ अतिक्रमण भी दिख जाएगा। अब जिले में सड़क किनारे व सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण करने वालों से अब किराया वसूला जाएगा। जिला उपयुक्त यशपाल यादव ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम अधिकारीयों को यह आदेश दिए हैं।
अतिक्रमण करने से सड़कों पर लंबा – लंबा जाम लग जाता है। जाम तो छोड़िए साथ में अगर किसी को 100 मीटर पर जाना है अगर तो 100 मीटर को भी पार करने में घंटों लग जाते हैं। अब इसी बाबत मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में मीटिंग हुई है।

फरीदाबाद में लगातार हर जगह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। एनआईटी की बात करें या फिर किसी सेक्टर मार्किट की हर जगह अतिक्रमण अपने पांव पसार रहा है। प्रशासन अवैध अतिक्रमण पर लगातार तोड़ – फोड़ करता रहा आ रहा है। प्रशासन ने शुक्रवार को भूपानी और नचौली में 6 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की थी।
अतिक्रमण करने से जाम बढ़ ही जाता है। जाम के साथ – साथ लोगों को अनेकों परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कुछ दिनों में किसी एक कॉलोनी की सभी सड़कें तोड़ दी गईं। साथ ही 2 रिहायशी निर्माण, 6 दुकानें, 2 आफिस व 4 बाउंड्रीवाल भी तोड़ दी गईं। कार्रवाई के दौरान डीटीपी कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश कुमार मौजूद थे। इस दौरान तोड़फोड़ की कार्रवाई का कोई विरोध न कर सके, इसलिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।
अब किराया जो लिया जेगा वह मार्किट वैल्यू की 6 प्रतिशत वार्षिक हो सकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…