वाह रे नगर निगम महीनों निकल गए याद न आई, अब नंबर जारी कर क्यों टांग घिसाई?

महामारी कोरोना को भारत में दस्तक दिए महीनों होने को आये हैं, लेकिन फरीदबाद के नगर निगम अधिकारीयों को ऐसा लगता है कि महामारी ने जिले में अभी पैर पसारे हैं। दरअसल, फरीदाबाद नगर निगम ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं कि यदि आपके घर कोई कोरोना मरीज़ है और घर पर कोविड कचरा है लेकिन कोई उठाने नहीं आ रहा है तो आप 18001025953 इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

महामारी कोरोना को आये हुए लगभग साल होने को आये हैं, लेकिन नगर निगम को अब इसकी याद आई है कि किसी को कचरा उठवाने में परेशानी तो नहीं हो रही है।

वाह रे नगर निगम महीनों निकल गए याद न आई, अब नंबर जारी कर क्यों टांग घिसाई?

जिस प्रकार लगातार महामारी मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठीक उसी सुस्ती से निगम के अधिकारी काम कर रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार पांचवें दिन जारी रही है। बुधवार को जिले में 287 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं दो मरीजों की मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 14719 हो गई है। 

महामारी कोरोना ने सभी की ज़िंदगी बदल दी है। यदि अब आपके घर कोई कोरोना से संबंधित कचरा उठाने नहीं आ रहा है तो आप इस 18001025953 नंबर पर कॉल कर सकते हैं और आपके घर वाहन पहुंच जाएगा। खुश मत होइए नगर निगम के काम को समझिये कि इतना समय हेल्पलाइन नंबर लाने में क्यों लगा।

क्यों नहीं अभी तक नगर निगम को इस बात की याद आई की इस से लोगों को परेशानी हो रही है ? दरअसल, ये लोग सस्ता नशा करते हैं ऐसा लगता है। हरियाणा में सबसे अधिक मामले फरीदाबाद जिले में कोरोना के हैं। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 1476 हो गई है। अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। आठ संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 88.7 प्रतिशत बना हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago