Categories: Education

हरियाणा के करनाल स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया तीन दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आरंभ


हरियाणा के करनाल स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में ‘खुम्ब उत्पादन, प्रोसेसिंग व विपणन’ विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार शुरू हुआ जिसका उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समर सिंह ने किया ।

हरियाणा के करनाल स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया तीन दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आरंभ


राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित इस वेबीनार में प्रो. समर ने कहा कि बागवानी के विविधिकरण में मशरूम एक ऐसा व्यवसाय है जो कम पैसे से शुरू किया जा सकता है और सफल होने पर मशरूम उत्पादन को किसी भी स्तर पर बढ़ाया जा सकता हैं।


उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभी इसका उपयोग मात्र 100 ग्राम प्रति व्यक्ति ही है जबकि नीदरलैंड व चीन में इसका उपयोग बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र में और भी नई प्रजातियां आ चुकी हैं। इन आधुनिक प्रजातियों का मार्किट में भाव भी अधिक है जिनके उत्पादन से किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। प्रो. समर सिंह ने कहा कि किसानों को खुम्ब का आर्थिक विश्लेषण व विपणन के बारे में जानकारी प्राप्त करने की भी बहुत आवश्यकता है। विपणन में सरकारी हस्तक्षेप से सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब मार्किट में खुम्ब का उत्पादन आवश्यकता से अधिक हो जाता है तो उत्पादक इसे स्टोर नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में वर्तमान में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की आवश्यकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago