Categories: Crime

हरियाणा पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित दवाओं के गिरोह को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद जिले में एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत काबू कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली 23000 गोलियां बरामद की हैं।

हरियाणा पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित दवाओं के गिरोह को किया गिरफ्तार


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी नार्कोटिक सेल की एक टीम नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गश्त के दौरान मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति एरिया में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। जानकारी मिलने पर, पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 23,000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नशा तस्करी के इस रैकेट में जुडे अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago