Categories: Press Release

हर गांव में बनेंगे युवा क्लब, चलाएंगे जागरूकता अभियान – जेजेपी नेता माणिक मोहन शर्मा

फरीदाबाद:- युवा जेजेपी नेता एवं अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में युवा क्लब स्थापित किए जाएंगे। इन क्लबों में 10-15 युवा सदस्य होंगे। युवा क्लब नशा उन्मूलन,पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने के साथ ही दहेज तथा एच आई वी,ड्रग्स व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे।

युवा जेजेपी नेता ने बताया कि युवा क्लब के गठन के लिए सभी जिला खेल अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किए गए है।युवा संगठनों में हर वर्ग से युवक- युवतियों का चयन किया जाएगा, जिनमें समाज सेवा की भावना कूट कूट कर भरी हो।

जिन गांवो में युवा मंडल पहले से कार्य कर रहे है,वहां पुराने युवा मंडलों को पुर्णजाग्रत कर उनका पंजीकरण प्रमाण पत्र , कार्यकारिणी के सदस्य की सूची को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय की युवा शाखा में सूचीबद्ध कराए

, ताकि नवगठित युवा मंडलों को समय समय पर प्रशिक्षित किया जा सके। इस कार्य को पूरा करने के लिए पंचायती राज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी , नेहरू युवा केंद्र व जिला प्रशासन की विभिन्न इकाइयों से सहायता ली जाएगी।

साथ ही राष्ट्रीय, राज्य व जिला युवा पुरस्कार विजेताओं को भी इस अभियान में सम्मिलित किया जाएगा। युवा जेजेपी नेता ने बताया कि युवा क्लबों ने महामारी के दौरान असहाय लोगों के लिए खाना तैयार करने व बटवाने, सामाजिक दूरी का पालन करवाने, सैनिटाइजर व मास्क बटवाने पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago