पार्टियों में DJ बजने वाला शख्स आज बन गया 15 करोड़ का बिजनेसमैन। जानिए इनकी तरक्की का राज़

हरियाणा में लोगों की मेहनत और सफलता के अनगिनत किस्से हैं पर यह किस्सा थोड़ा अलग है। हरियाणा के एक शहर में रहने वाले अरविंद आज अच्छे-ख़ासे बिजनेसमैन बन गए हैं। पर उनकी कहानी जानेंगे तो आप भी मान जाएंगे की वाकई में इंसान अगर कुछ करना चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता।

अरविंद की मानें तो उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था जहां उन्हें कभी कभी तो 50-50 रुपये में दिहाड़ी करनी पड़ती थी। पर अरविंद के सपने बचपन से ही अलग थे। उनको जीवन में कुछ बड़ा करना था और बिजनेसमैन बनने का उनका सपना मेहनत और लगन से पूरा हुआ।

पार्टियों में DJ बजने वाला शख्स आज बन गया 15 करोड़ का बिजनेसमैन। जानिए इनकी तरक्की का राज़

अरविंद ने अपने परिवार के बारे में जो जानकारी साँझा करि उसके मुताबिक़ उनके पिताजी एक ठेकेदार थे। घर का खर्च अकेले पिताजी ही उठाते आ रहे थे पर अकस्मात हुए नुक्सान के कारण अरविंद को मजबूरन घर से काम की तलाश में निकलना पड़ा।

महज़ 16 वर्ष की बाली उम्र में 50 रुपये में दिहाड़ी करते अरविंद को दुनिया ने बहुत कुछ सीखा दिया और फिर उन्होंने अपना एक बिज़नेस करने की ठानी। अपने कुछ दोस्तों की मदद से पार्टियों में DJ का काम शुरू किया और फिर वहीं से शुरू हो गयी अरविंद की कामियाबी की ये दास्तां जो आज नौजवानों को प्रेरणा से भर दे और मेहनत करने का जज़्बा जगा दे।

अरविंद की म्यूजिक कंपनी का नाम डेविल है। जहां वो सालाना करीब 15 करोड़ का कारोबार करते हैं। साल 2019 में डेविल ट्रस को भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रसिंग कंपनी का पुरस्कार मिला था।

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago