फरीदाबाद : सरकार के निर्देशों का नहीं कर रहे पालन, बिल्डरों पर होगी अब बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद में अनेकों ऐसी जगह हैं जहां सीवर का पानी भर जाना आम सी बात है। ग्रेटर फरीदाबाद की बात करें तो यहां करोड़ो रूपए के फ्लैटों वाली सोसाइटियां हैं। बात चाहे एसआरएस, मलवरी काउंटी, प्रिंसेस पार्क सोसाइटी की हो यहां लोगों हर दिन सीवर की समस्या का सामना करना पड़ता है। वजह जो भी लेकिन बिल्डर समाधान निकालने को तैयार नहीं हैं।

इन सोसाइटियों में रहने वाले लोग आये दिन बिल्डरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं। बिल्डर कुछ भी सुन ने को यहां तैयार नहीं हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं कि यह समय मलेरिया जैसी घातक बीमारी का है।

फरीदाबाद : सरकार के निर्देशों का नहीं कर रहे पालन, बिल्डरों पर होगी अब बड़ी कार्रवाई

सीवर के पानी में अनेकों प्रकार के जान लेवा मच्छर होते हैं। कुछ दिनों दिनों पहले की बात करें तो यहां कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग द्वारा सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाया था। इस दौरान मलेरिया विभाग की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण भी किया था।

महामारी कोरोना से जो भाग्यशाली चलो बच गए हैं, लेकिन वह मलेरिया जैसी बिमारियों से बचें उसके लिए बिल्डर ज़रा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां निरीक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी ने सोसाइटी के बेसमेंट व स्विमिंग पूल, गमलों और सोसाइटी के आसपास रुके पानी में लार्वा की जांच की। टीम को भारी मात्रा में डेंगू व मलेरिया बीमारी फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है।

इन सोसाइटयों के लोग हर समय यही कहते हैं कि जब बिल्डर को फ्लैट बेचना था तो हमसे मीठी – मीठी बातें करता था फ़ोन कर के दिमाग ख़राब कर देता था, लेकिन अब मुसीबत आई है तो बिल्डर बात करने को भी तैयार नहीं हैं। प्रिंसेस पार्क निवासियों ने बिल्डर की मेंटेनेंस एंजेसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago