बिजली का झटका लगने से 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, बड़ी बहन की हालत है गंभीर

फरीदाबाद के एसजीएम नगर एक 8 साल के लड़के की करंट लगने से मृत्यु हो गई। मृत लड़के की बड़ी बहन भी अपने भाई को करंट से बचाते हुए घायल हो गई। लड़की गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। आपको बता दें कि घर में जब दोनो भाई बहन खेल रहे थे उस दौरान यह हादसा हुआ।

खेलते समय भाई बहन के परिवार जन घर में ही मौजूद थे। इस दौरान खेलते समय लड़के ने अपने हाथ में लोहे की रस्सी पकड़ ली। लोहे की रस्सी होने के कारण उसमे करंट का प्रवाह जारी था। जिससे लड़के को झटका लगा और उसी समय उसकी मृत्यु हो गई। अपने भाई को करंट से बचाने की लालसा में उसकी 10 वर्षीय बहन ने मदद करनी चाही पर वह विफल रही।

बिजली का झटका लगने से 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, बड़ी बहन की हालत है गंभीर

लड़की भी इस समय गंभीर स्तिथी में है। करंट लगने से उसके शरीर में गहरी चोट आई है। घर वाले भी इस घटना से गमगीन हैं। बच्चों के माँ बाप बेसुध हैं और परिवार जन भी मायूस हैं। आपको बता दें कि जिस तार से करंट लगकर बच्चे का निधन हुआ है उसमे 11 हजार किलोवाट का करंट दौड़ रहा था। इस पूरे हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।

फरीदाबाद शहर में जितनी भी गलियों में से बिजली की लाइन जा रही हैं उन सभी लाइनों को बदल कर रबर से कवर करने का फैसला लिया गया था। बिजली चोरी और बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए यह फैसला लिया गया था।

पर एसजीएम नगर में बिजली की तारों को रबर से ढकने का काम नहीं हो पाया और उसी का नतीजा है यह दुर्घटना। बता दें कि फरीदाबाद में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी भी बिजली की तारों का जंजाल बना हुआ है। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में बिजली दुर्घटनाओं की खबर आना आम हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago