फिर बढ़ने लगा शहर में प्रदूषण , एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पहुंचा 214

दिल्ली- NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक तरीके बढ़ रहा है जिससे हरियाणा के हाल भी बढ़ते प्रदूषण से बेहाल है। फरीदाबाद शहर तो जैसे गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है। बारिश का दौर खत्म होते ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है जिसका असर शहर की हवा पर दिखाई देने लग गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में एयर क्वालिटी चेक हुआ तो इंडेक्स 200 के भी पार पहुँच गया।

फिर बढ़ने लगा शहर में प्रदूषण , एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पहुंचा 214

कोरोना के चलते शहर में हवा की गुणवत्ता काफी अच्छी हो गयी थी जिसके बाद आसमान साफ़ और हवा शुद्ध हो गयी थी। पर जैसे जैसे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शरू हुई उसके बाद से ही हवा की क्वालिटी दिन प्रतिदिन बिगड़ती हुई रिकॉर्ड की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों के AQI के रिकार्ड्स के मुताबिक़ 5 सितंबर को एक्यूआई 96 था जो लगातार बढ़ते हुए 11 सितंबर को 214 पाया गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल अफसर दिनेश की मानें तो हवा की गति काम हो जाने के कारण प्रदूषित कण एक जगह रुक गए हैं जो प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण है। फरीदाबाद से अलग कुछ क्षेत्रों की बात करें तो बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक्यूआई 231 नोट किया गया तो वहीं एनआईटी क्षेत्र में 166 पाया गया। सेक्टरों की बात करें तो सेक्टर 11 में 192 और सेक्टर 30 में 268 दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद में प्रदूषण बढ़ाती फैक्ट्रियां हवा में खतरनाक प्रदूषित कण छोड़ती है जिस पर नियंत्रण लगाना अब अनिवार्य जान पड़ता है। जहां पहले ही देश कोरोना से पिछले 6 महीने से लड़ रहा है वहीं ऐसे प्रदूषित माहौल में रहना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago