9 साल से बदले की आग में जल रहे थे फरीदाबाद के 2 परिवार, नोएडा जाकर किया जघन्य अपराध

नोएडा स्थित हाउसिंग सोसाइटी की पार्किंग में 2 कत्ल की खबरें सामने आई। यह कत्ल इस हफ्ते की शुरुआत में हुए। बताया जा रहा है कि इस मामले के तार उद्योगिक नगरी फरीदाबाद से जुड़े हैं। यह खून खराबा 9 साल से चलती आ रही आपसी रंजिश का नतीजा है।

फरीदाबाद के 2 परिवार कई सालों से बदले की आग में झुलस रहे थे। दोनो ही परिवार क्षेत्र के पनहेरा कलां और पनहेरा खुर्द से ताल्लुक रखते हैं। साल 2011 से ही दोनों परिवारों के बीच द्वन्द चलता आ रहा है।

9 साल से बदले की आग में जल रहे थे फरीदाबाद के 2 परिवार, नोएडा जाकर किया जघन्य अपराध
PANHERA KALAN : FILE PHOTO

परिवारों के बीच चल रही दुश्मनी में तकरीबन 5 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 3 अलग शहर और 3 अलग दिनों पर झगडे की आग के साक्ष्य देखने को मिले। वर्ष 2011 फरीदाबाद में सबसे पहली वारदात को अंजाम दिया गया, 2017 में मथुरा जाकर दुश्मनी का बदला लिया गया और अब नोएडा में आपसी रंजिश के चलते 2 व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर दी गई।

NOIDA PARKING AREA

हादसे का शिकार हुए दाल चंद शर्मा अपनी पहचान बदल कर जीवन निर्वाह कर रहे थे। शर्मा और उनके दोस्त अरुण त्यागी पार्किंग में गाड़ी पार्क कर रहे थे जब भाड़े के शूटर्स में उनपर गोली चलाकर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह शूटर्स मोहित वत्स नामक युवक ने भाड़े पर लिए थे जिससे कि वह शर्मा को जान से मार सकें।

BUILDING AJNARA LE GARDEN (WHERE DAL CHAND USED TO LIVE)

दाल चंद शर्मा फरीदाबाद के पनहेरा कलां निवासी हैं जबकि मोहित का गाँव पनहेरा खुर्द है। परिवारों की आपसी दुश्मनी को हवा लगी साल 2009 में। बताया जा रहा है कि मोहित वत्स का भाई श्री कृष्ण, दाल चंद शर्मा के परिवार के साथ काम करता था। जिस दौरान कृष्ण की बस्ती की गई और शर्मा के परिवार द्वारा उसका अपमान भी किया गया।

जिस कारण से आपसी रंजिश का पनपना शुरू हुआ। सूत्रों की माने तो दाल चंद के भाई राजेंद्र ने कृष्ण का अपमान करते हुए उसके ऊपर पेशाब तक कर दिया। उनका कहना था कि कृष्ण वत्स धोकेबाज़ है और इसी तरीके से उसे सजा दी जानी चाहिए।

इस अपमान का बदला कृष्ण ने राजेंद्र का कत्ल करके लिया। जिसके बाद फरीदाबाद में कृष्ण को पकड़ कर सलाखों के पीछे दाल दिया गया। तकरीबन छह साल लॉकअप में रहने के बाद कृष्ण को रिहा किया गया। पर 2017 में दाल चंद शर्मा ने कृष्ण को मथुरा में पकड़ कर उसका खून कर दिया और भाई राजेंद्र की मौत का बदला लिया।

जिसके बाद दाल चंद को पकड़ कर जेल में कैद किया गया। पर करीब 6 महीने जेल में बिताने के बाद दाल चंद को रिहा किया गया जिसके बाद उसने अपना नाम बदल कर विराट शर्मा कर दिया और नोएडा में रहने लगा। शर्मा के मर्डर की प्लानिंग फरवरी 2020 से शुरू हो गई थी।

NEEMKA JAIL FARIDABAD

कृष्ण का भाई मोहित अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए बेचैन था। जब उसे वांटेड क्रमिनल सुरेश के नीमका जेल से छूटने की खबर मिली तब उसने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसने शर्मा और उसके देता का कत्ल करवा दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago