Categories: Press Release

खेलो में विकास के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया ।

खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत नए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए इन लघु खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। इन लघु खेल केंद्रों के लिए 30 सितंबर 2020 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में 14 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है जिनमें आर्चरी, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईकिलिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, भारतोलन व कुश्ती आदि शामिल हैं। इसके अलावा फुटबाल व अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर नए खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी होकर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

खेलो में विकास के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया ।

उन्होने बताया कि इस योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा इन केन्द्रों को खेल के मैदानों के रखरखाव, खेल उपकरण व खेल किट आदि के लिए एकमुश्त पांच लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए जिले की कोई भी संस्था जिसने पिछले पांच वर्षों में खेलों को बढावा देने के लिए कार्य किया हो या कोई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पूर्व चैंपियन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अपना प्रस्ताव जमा करवा सकता है।

इसके लिए कोई भी खेल संस्था व वर्तमान में स्थापित ट्रेनिंग सेंटर अपनी संस्था या सेंटर को खेलो इंडिया लघु खेल केन्द्र में तबदील करवाना चाहता है तो वो भी अपना प्रस्ताव जमा करवा सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago