यात्रा पर जाते वक्त ये चीजें दिख जाए तो तुरंत घर लौट जाए, होता है अपशगुन

यात्रा पर जाते वक्त ये चीजें दिख जाए तो तुरंत घर लौट जाए, होता है अपशगुन :- आप इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, ये आप पर निर्भर करता है। क्योंकि हर कोई अपने हिसाब से ही जीवन का आंकलन करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ दूसरों की कही हुई बातों पर ही विश्वास करते हैं, या यूं कहिए कि अंधविश्वास करते हैं।

क्योंकि बिना सोचे-समझे, बिना तर्क के अगर आप किसी अन्य की बातों पर विश्वास या फिर भरोसा करते हैं तो कई बार ये आपके लिए भी बड़ी मुसीबत की बात निकलकर सामने आ सकती है।

यात्रा पर जाते वक्त ये चीजें दिख जाए तो तुरंत घर लौट जाए, होता है अपशगुन
Photo by Elisa Guarneros on Pexels.com

आज के दौर में ज़्यादातर यही देखा जाता रहा है कि लोग भेड़ चाल में चलते हैं, अपने दिमाग और अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसलिए कई बार विपत्तियों का सामना भी निकलकर सामने आता है।

वैसे बात हम यात्रा की कर रहे हैं और यात्रा पर जाते समय अगर ऐसा कुछ हो जाए तो आपको घर वापस लौटकर आ जाना चाहिए, क्योंकि ये चीज़ अपशकुन मानी जाती है, क्या है ये बात चलिए बताते हैं आपको यात्रा करने को लेकर मन में जितना उत्साह रहता है उतना ही डर भी रहता है।

Photo by David Bartus on Pexels.com

यात्रा यदि सुखद हो तो उसका बहुत आनंद आता है। लेकिन इसी यात्रा में दुख और परेशानियां आ जाए तो यात्रा कष्टदायक बन जाती है। फिर यात्रा में दुर्घटना के होने के चांस भी बने ही रहते हैं। इसलिए कई लोग तो घर से मुहूर्त देख यात्रा करने निकलते हैं।

वैसे हमारे शास्त्रों में भी यात्रा को लेकर शुभ और अशुभ शकुन की बात देखने को मिलती है। कुछ ऐसी चीजें होती है जो यदि यात्रा पर जाते समय रास्ते में दिख जाए तो यात्रा टाल देना ही बेहतर होता है।

Photo by monicore on Pexels.com

वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनका यात्रा पर जाते समय दिखना बेहद अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ अनर्थ हो सकता है। यह चीजें हैं, नि:संतान स्त्री, काला कपड़ा, हड्डी, सर्प, नमक, अंगार, मल-मूत्र, चर्बी, तेल, पागल आदमी, रोगी, जलता गृह, बिलाव-युद्ध, लाल वस्त्र, सामने खाली घड़ा, भैंसों की लड़ाई, किसी का छींकना और बिल्ली द्वारा रास्ता काटना आदि।

ऐसा नहीं है कि हर यात्रा कष्टदायक ही होती है। कुछ बहुत ही सुखद और यादगार भी होती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो यात्रा पर जाते समय यदि आपको इनमें से कोई चीज दिख जाए तो आपकी यात्रा सुखद होती है।

Photo by Jan Laugesen on Pexels.com

यह चीजें हैं – ब्राह्मण, हाथी, घोड़ा, गौ, फल, अन्न, दूध, दही, कमल पुष्प, सफेद वस्तु, वेश्या, वाद्य, मयूर, नेवला, सिंहासन, जलता दीपक, गोद में शिशु लिए हुए स्त्री, नीलकण्ठ पक्षी, चम्पा के पुष्प, कन्या, शुभ वचन, भरा हुआ घड़ा, घी, गन्ना, सफेद बैल, वेद ध्वनि, मंगल-गीत आदि।

इसके कुछ उपाय भी बताए गए हैं जो ये हैं कि यात्रा पर जाते समय यदि आपको कोई अशुभ शकुन वाली चीज दिख जाए और यात्रा को टाला भी न जा सके तो यह उपाय आजमा सकते हैं। इससे आपकी यात्रा में कम से कम दुख या कष्ट होगा।

Photo by Ryan Baker on Pexels.com

यह उपाय है- जेब में नींबू और मिर्च रखना, भगवान का लॉकेट पहनना, मंदिर में माथा टेक जाना, गरीब को दान करते हुए जाना, वाहन में भगवान का स्मरण करना, मुहूर्त देख निकलना और गाय माता के हाथ जोड़ उन्हें कुछ खिलाते हुए जाना इत्यादि।

Photo by Ave Calvar Martinez on Pexels.com

वैसे कहा जाता है कि विश्वास और अंधविश्वास के बीच बहुत मामुली सा अंतर होता है। अगर इसका अपने विवेक से हम इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हमारे दिमांग में बहुत बड़ी परेशानी भी निकलकर सामने आ सकती है।

खैर अब इन तमाम बातों को आपको अपने जीवन में किस तरह से उतारना है ये आपके ऊपर निर्भर करता है, लेकिन हम तो आपसे यही कहेंगे कि आप अपना और अपनों का ख्याल रखिए और स्वस्थ रहिए, महफूस रहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago