Categories: Uncategorized

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच को हासिल हुई उपलब्धि

फरीदाबाद: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमी नरेंद्र पुत्र पप्पू निवासी गांव गोठड़ा बागपत को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने गिरफ्तार किया है।

मामला फरीदाबाद के सेक्टर 91 सूर्य विहार का है दिनांक 9 सितंबर 2020 को पल्ला थाना पुलिस को शिकायतकर्ता सचिन ने बताया कि उनका भाई 28 वर्षीय, रजत पुत्र करतार सिंह सूर्य विहार सेक्टर 91 फरीदाबाद में रह रहा है जो कि सुबह 7:00 बजे घूमने के लिए निकला था और अभी तक घर नहीं पहुंचा है।

जिस पर थाना पल्ला पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कर गुमशुदा रजत की तलाश आरंभ कर दी थी।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच को हासिल हुई उपलब्धि

प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस ने पाया कि यह मामला व्यक्ति की गुमशुदगी का नहीं है।

पुलिस ने जब गुमशुदा रजत के घरवालों एवं उनकी पत्नी से इस मामले में पूछताछ की तो पुलिस को मामले में शक गहरा गया।

जिस बारे में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शक के आधार पर पल्ला थाने की टीम साइबर टीम और क्राइम ब्रांच टीम ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया जिसमें गहनता से पूछताछ की गई। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने तकनीकी माध्यम वह सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी नरेंद्र पुत्र पप्पू गोठड़ा बागपत उम्र 22 वर्ष को बागपत यूपी से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर आरोपी नरेंद्र ने बताया कि वह मृतक रजत की पत्नी मधु (बदला हुआ नाम) के साथ पढ़ता था और तभी से उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे।

मधु के घर वालों ने उसकी शादी फरीदाबाद सूर्य विहार सेक्टर 91 निवासी रजत के साथ कर दी थी। जिस पर आरोपी नरेंद्र बहुत उदास रहता था। आरोपी नरेंद्र अपनी प्रेमिका मधु से चोरी-छिपे फरीदाबाद मिलने के लिए भी आता था। जो इन सब बातों के बारे में रजत को नहीं पता था।

मधु की शादी करीब 3 महीने पहले ही रजत के साथ हुई थी। मधु भी शादी से खुश नहीं थी और अपने प्रेमी नरेंद्र के साथ ही शादी करना चाहती थी।

मधु और आरोपी नरेंद्र के बीच तय हुआ कि वह अपने बीच से रजत को निकाल देंगे और फिर एक दूसरे से शादी कर लेंगे।

जिस पर दोनों ने मिलकर योजना बनाई और योजना के अनुसार आरोपी नरेंद्र ने मधु को नींद की गोलियां लाकर दी जो नींद की गोलियां मधु ने अपने पति रजत को दूध में मिलाकर दे दी। जिसके उपरांत आरोपी नरेंद्र ने धारदार हथियार से रात के समय जब रजत सो रहा था तब उसकी गर्दन में दाव मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि हत्या के दौरान रजत की पत्नी ने रजत के हाथ पकड़े थे।

मधु और नरेंद्र ने मिलकर रजत की डेड बॉडी को पहले एक पॉलिथीन में बंद किया और उसके बाद ऊपर से चद्दर लपेटकर स्विफ्ट गाड़ी में रख कर आरोपी नरेंद्र ने मृतक रजत की डेड बॉडी को बागपत के खेकड़ा के गंदे नाले में ले जाकर डाल दी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने आरोपी नरेंद्र की निशानदेही पर मृतक रजत की डेड बॉडी को बरामद कर लिया है।

आरोपी महिला मृतक की पत्नी 21 वर्षीय मधु की तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

23 वर्षीय आरोपी नरेंद्र को कल अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है आरोपी से रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल गाड़ी, तेजधार हथियार दाव, एवं हत्या में प्रयोग अन्य सामान बरामद किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago