फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार इस गांव में हुई यह चीज़

फरीदाबाद का सोतई गांव ऐसा गांव बना है, जिसके खाते में ऐसा इतिहास जुड़ा है जो सदियों तक याद रखा जाएगा। फरीदाबाद को बने सदियों साल हो गए हैं। जिले में सैकड़ों गांव है। इस गांव में महाग्राम योजना के तहत सीवर लाइन डाल दी गई है। सीवर लाइन लगने से गलियों में नाली का पानी नहीं भरेगा। लोगों को बिमारियों से निजात मिल सकता है।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी है लेकिन आज़ादी के इतने सालों के बाद भी यहाँ के गांवों में सीवर नहीं जुडी है। प्रशासन को यह बात समझनी चाहिए की ग्रामीणों की भी ज़िंदगी है।

फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार इस गांव में हुई यह चीज़

फरीदाबाद बारिश के मौसम में तलाब बन जाता है। ऐसे में आप समझ सकते हैं गांवों का हाल क्या हो जाता होगा। जिले में इतने सारे गांव हैं और आप इनकी सड़कों में जाओगे तो सड़कों पर नाली का पानी आपको मिल जाएगा।

जिले के गांवों में बारिश में लगातार पानी भर जाता है, अरावली की वादियों में बसे गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वर्षों पहले नगर निगम में शामिल होने के बाद भी आज तक पेयजल समस्या बनी हुई है। लोगों को दूर-दूर से पानी भर कर लाना पड़ता है। सीवर ओवरफ्लो होता है तो गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।

पीने का पानी भी नहीं और सड़कों पर जमा पानी दोनों ही समस्या बनी हुई है। महामारी कोरोना के समय बारिश का पानी भी आपको बीमार कर सकता है। हम सभी बारिश की बीमारियों और कोरोना वायरस से बच सकते हैं यदि सतर्कता दिखाएँ। पहचान फरीदाबाद अपने पाठकों के लिए लगातार जानकारियां लेकर आता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago