Categories: Uncategorized

पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी से अपराध ने बदला रास्ता, तो वहीं दुरुस्त हो गई जिले की ट्रैफिक व्यवस्था

फरीदाबाद जिले में कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा दिए गए आदेश के बाद से फरीदाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कुछ नहीं बल्कि बहुत हद तक सुधरी हुई और व्यवस्थित देखी जा सकती हैं। वो कहते हैं ना सच्चाई तस्वीरों से बयान होती है तो यह फरीदाबाद की अलग-अलग जगह की तस्वीरें है,

जिनमें बीके चौक, नीलम पुल से लेकर सेक्टर 9 – 10 का रोड भी शामिल है। जहां ट्रैफिक लाइट से लेकर और ट्रैफिक राइडर तक पूरी तरह व्यवस्थित रूप से देखे जा सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी से अपराध ने बदला रास्ता, तो वहीं दुरुस्त हो गई जिले की ट्रैफिक व्यवस्था
मेट्रो मोड़ फरीदाबाद

आपको बता दे पहले जहां फरीदाबाद में ट्रैफिक लाइट की कमी थी अब बिल्कुल समाप्त होने तक पहुंच गई है। अब जगह-जगह ट्रैफिक लाइट लगी हुई है और पूरी तरह दुरुस्त भी हैं।

वहीं जहां चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मी ना के बराबर दिखाई देते थे आज वही पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के आदेश पर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई देते हैं।

नीलम पुल फरीदाबाद

एक समय था जब नियम तो बनाए जाते हैं परंतु उनकी पालना करने वाला तथा पालन करवाने वाला भी दिखाई नहीं देता था, लेकिन अब ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी ट्रैफिक सिग्नल पर मौजूद होती है,

और वहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी ट्रैफिक चालान से बचने के लिए और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और फेस मास्क जैसे नियमों की पालना कर रहे हैं।

सेक्टर 9-10 मोड़ फरीदाबाद

आपको बताते चलें कि पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त बनते ही पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को आदेश दिए थे कि जिले से अपराध और अपराधियों का नामोनिशान तक खत्म कर दिया जाए।

इसके लिए सबसे पहले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को सतर्क और सजग होने की जरूरत है, और आज हम इन तस्वीरों से देख कर अंदाजा लगा सकते हैं ना सिर्फ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बल्कि आमजन भी नियमों की पालना कर अपराधों को खत्म करने में पुलिस विभाग का सहयोग कर रहा है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago