महामारी की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं फरीदाबाद निगम अधिकारी, बिन मास्क लगाए कर रहे हैं काम

महामारी के दौर में सबसे महत्त्वपूर्ण है मास्क का प्रयोग। पर फरीदाबाद नगर निगम में बिमारी का प्रखर रूप से मज़ाक बनाया जा रहा है। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी मास्क का प्रयोग करना मुनासिब नहीं समझते।

वह बिन मास्क ही निगम दफ्तर में काम करते हैं और जनता से मुखातिब होते हैं। क्षेत्र के निगम दफ्तर में सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जो लोग कार्यालय में अपना काम करवाने आते हैं उन्हें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

महामारी की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं फरीदाबाद निगम अधिकारी, बिन मास्क लगाए कर रहे हैं काम

कार्यालय में जो अधिकारी मौजूद रहते हैं वह भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ज्यादा सक्रीय नहीं हैं। जब भी सामाजिक दूरी का खनन होता है निगम अधिकारियों के द्वारा कोई आला कदम नहीं उठाए जाते। आपको बता दें कि नगर निगम कार्यालय में बहुत सारे अभिभावक अपना काम करवाने आते हैं।

इन लोगों में बहुत सारे वृद्ध नागरिक भी सम्मिलित होते हैं जो निगम में अपनी पेंशन से जुड़े काम करवाने आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है उन सभी नागरिकों की सुरक्षा पर? नगर निगम कार्यालय में सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का खंडन किया जा रहा है। तकरीबन सभी अधिकारी जो दफ्तर में मौजूद रहते हैं वह बिन मास्क लगाए ही अपना काम करते हैं।

निगम काउंटर पर भी अधिकारी बिन मास्क पहने ही लोगों की परेशानियों का ब्यौरा लेते हैं। आपको बता दें कि नगर निगम कार्यालय में आए दिन लंबी कतार लगी रहती है। लोगों की आवाजाही के बीच निगम अधिकारी सामजिक दूरी का पालन करने हेतु कोई बहेतर नहीं उठा रहे हैं।

ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अगर नगर निगम द्वारा बिमारी के प्रति ऐसा रवैया रखा गया तो वह दिन भी दूर नहीं जब ताबड़तोड़ तरीके से केस सामने आएँगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago