बल्लभगढ़ के बाज़ारों में जाम रोकने का नहीं हुआ इंतज़ाम। आखिर क्या कर रहा है प्रशासन ?

कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बल्लभगढ़ के बाज़ारों में भारी वाहनों की एंट्री को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाने का फैसला लिया था। जिससे बड़े और भरी वाहनों की बाज़ारों में एंट्री पर रोक लगायी जा सके। इस फैसले के अनुसार बैरियर लगाने के लिए लोहे के कॉलम भी खड़े कर दिए थे।

मगर हैरानी की बात तो यह है कि इन कॉलम पर अभी तक पाइप नहीं लगा है जिसकी वजह से स्थिति में कोई सुधार नज़र नहीं आता। बाज़ारों की जो हालत पहले थी वो ही आज भी है। बाजार में लगभग हर समय जाम लगा ही रहता है।

बल्लभगढ़ के बाज़ारों में जाम रोकने का नहीं हुआ इंतज़ाम। आखिर क्या कर रहा है प्रशासन ?

बल्लभगढ़ के मैं मार्किट में दिन के समय भारी वहां आते हैं। वीकेंड पर तो यहाँ और भी बुरा हाल हो जाता है। शनिवार और ऐतवार के दिन शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी लोग खरीदारी के लिए आते हैं। यहां ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए साल 2003 में प्रशासन की ओर से बाज़ार के प्रवेश द्वार पर लोहे के बैरियर लगाए गए थे।

ये बैरियर गुप्ता होटल चौक, पूर्व पार्षद मीरा गोयल वाली गली में, आंबेडकर चौक, सीही गेट और चंदावली गेट पर लगाए गए थे। शुरुवात में तो इन सभी बैरियर पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहते थे पर कुछ समय बाद ये सभी बैरियर गैस कटर से काट दिए गए।

मौजूदा हाल के मद्देनज़र, प्रशासन ने एक बार फिर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाने का निर्णय लिया था। जिसके चलते मोहना रोड और आंबेडकर चौक के पास लोहे के कॉलम खड़े कर दिए थे। मगर इन पर अभी तक लोहे का पाइप नहीं लगाया गया है। एसडीएम का कहना है कि इस बारे में संबंधित अधिकारीयों से बात की जाएगी।

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago