जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं… जया बच्चन और रवि किशन आमने-सामने

  • फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स पर बवाल, संसद में गूजा ड्रग्स का मुद्दा
  • रवि किशन जया बच्चन के बीच वार पलटवार

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ड्रग्स के मामले में जमकर वार पलटवार चल रहा है और आमने सामने और कोई नहीं बल्कि बॉलीबुड की नामचीन हस्तियां और कद्दावर राजनेता रवि किशन और जया बच्चन हैं।

जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं… जया बच्चन और रवि किशन आमने-सामने

अब आमने-सामने रवि और जया वार-पलटवार बदस्तूर जारी है। देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से लोकसभा सांसद रवि किशन ने देश और बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग के मामले पर चिंता क्या जताई। सबकी आंखों में रवि किशन कंकड़ की तरह खटकने लगे और इसके बाद वार पलटवार की कहानी राजनीति में एक बार फिर शुरू हो गई।

जी हां, रवि किशन ने सोमवार को लोकसभा में बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग के मामले पर बेबाक अंदाज में चर्चा की। साथ ही सरकार से तस्करी और इसका इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। तो सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन को गुस्सा आ गया।

उन्होंने भी राज्यसभा में रवि किशन के खिलाफ मोर्चा खाला और जमकर निशाना साधा। जया बच्चन ने तो बिना नाम लिए रवि किशन पर ये भी आरोप लगा दिए कि वो जिस थाली में खाना खाते हैं। उसी में छेद करते हैं।

यही नहीं, जया बच्चन ने ड्रग्स मामले पर आ रहे बयानों से बॉलीवुड की बदनामी को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि इस तरह के बयानों से बॉलीवुड की बदनामी होती है। जोकि नहीं होनी चाहिए।

अब इतना गुस्सा देख अगला कुछ तो बोलेगा ही लोकसभा सांसद रवि किशन ने फिर जया बच्चन को समझाने की कोशिश की और बयान के शुरुआत में ही सपष्टीकरण दिया कि बॉलीवुड में सबलोग ड्रग्स नहीं लेते लेकिन फैशन के चलते अगर ले रहे हैं तो उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।

फिलहाल, सुशांत केस में ड्रग्स मामला सामने आने के बाद अब संसद में भी गर्माहट साफ दिख रही है और रवि किशन जया बच्चन के बीच वार पलटवार जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago