भारत में महामारी के मामले 49 लाख के पार, 80 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान

  • अब तक कोरोना से 80 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान

भारत में कोरोना वायरस के नए मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं मौतों के मामले में भी भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के मामले 49 लाख के पार हो गए हैं।

भारत में महामारी के मामले 49 लाख के पार, 80 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान

पूरे भारत में कोरोना ने अपने पांव पसार दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 83 हजार 8 सौ 9 नए मामले सामने आए है। जबकि एक दिन में मौतों का आंकड़ा 1054 से ज्यादा है लेकिन अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ देश में इस वक्त 9,90,061 मरीज एक्टिव अवस्था में है। यानि की या तो इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है या फिर यह डॉक्टरों के दिशा-निर्देशों के चलते होम आइसोलेशन में हैं।

वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 49 लाख से ज्यादा हो गई है। इसी के साथ भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 81 हजार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल भारत में कोविड-19 के 38 लाख 59 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं।

भारत में लगातार कोरोना वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन एक नया रिकॉर्ड सामने आ रहा है तो वहीं सरकारें भी अपने अपने स्तर पर इस संक्रमण से निपटने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन इस संकट से निजात कब तक मिल पाएगी ये कहना फिलहाल मुश्किल है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago