दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद ने उगले कई राज, खुफिया APP के जरिए करता था…

जेएनयू विवाद भूले नहीं होंगे, मामले में आरोपी उमर खालिद कर रहा राजफ़ास, जेएनयू हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। बीते समय 9 फरवरी 2016 को देश विरोधी और आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में उमर खालिद, कन्हैया कुमार और अनिर्बान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया था।

इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। इस मामले पर राजनीति भी खूब हुई थी, जमकर पक्ष-विपक्ष आपस में आरोप लगाते भी नज़र आए थे। इन दिनों कई नेता भी जेएनयू में पहुंचे थे और सुर्खियां बटोरने का काम भी किया था। अब फिर से यही मामला सामने आया है जिसके तहत उमर खालिद खूब राज़ उगल रहा है।

दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद ने उगले कई राज, खुफिया APP के जरिए करता था...

हालांकि उस समय कई लोगों को आरोपी बनाया गया था लेकिन इन सबमें उमर खालिद बेहद अहम किरदार रहा है। और अब उमर खालिद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने उमर खालिद ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली दंगों में उमर खालिद का अहम रोल था और इसने दंगे भड़काने की साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद पर नार्थ ईस्ट एरिया के कई इलाकों में मीटिंग कर धरना प्रदर्शन देने के लिए लोगों को उकसाने व फंड उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कल उमर खालिद से लंबे समय तक पूछताछ की थी। जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के खुलासे के मुताबिक CAA और NRC के खिलाफ भी उमर खालिद ने शरजील इमाम ,परवेज आलम, नदीम खान और कई अन्य लोग के साथ मिलकर एक बैठक की थी।

जिसमें CAA और NRC के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को तेज करने की कोशिश की गई थी। ये एक बड़ी मीटिंग बताई जा रही थी जो कि जंगपुरा इलाके में की गई थी।

इस मीटिंग के दौरान शाहीन बाग समेत कई जगहों पर विरोध करने का प्लान तैयार किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस मीटिंग के बाद एक वाट्सएप्प ग्रुप भी बनाया गया था। जिसका नाम CAB रखा गया था। जिसका अर्थ सिटीजन अमेंडमेंट बिल था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले पर उमर ने कई मामले बताएं हैं जिनसे बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस रिमांड की मांग करते हुए उमर को गिरफ्तार करने के बाद उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करेगी और उमर की रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी।

ताकि उससे और पूछताछ की जा सके और दंगे भड़काने में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। कुल मिलाकर दिल्ली पुलिस मामले में एक-एक कर कई परतें खोलने में लगी हुई है, और कहा ये भी जा रहा है कि अगर दिल्ली पुलिस को रिमांड मिल जाती है तो पुलिस उमर से कई और राज़ उगलवा सकती है।

लेकिन अब हो सकता है पुलिस कुछ और भी खुलासे करने में जुटी हुई है। लेकिन आगे अब पुलिस के हाथ क्या लगता है ये तो पुलिस खुलासे में ही पता चल सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago