कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं सीएम मनोहर लाल खट्टर : कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच सदैव सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की रही है और वे समाज के सभी वर्गों चाहे वह किसान हो, कर्मचारी हो, व्यापारी हो या कोई और वर्ग हो, सबको साथ लेकर नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

ये उदगार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने हरियाणा सिविल सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधित्व मंडल जो मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए थे, उनसे बातचीत के दौरान व्यक्त किए।

कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं सीएम मनोहर लाल खट्टर : कृष्ण कुमार बेदी

कर्मचारी सगंठन की मांग है कि हरियाणा सिविल सचिवालय, विधि एवं विधायी तथा वित्तीय आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग चण्डीगढ़ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नई आम कैडर नीति समूह-डी कर्मचारी 2020 से छूट दी जाए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 की ग्रुप-डी की 18218 पदों पर पारदर्शी एवं मैरिट आधार पर की गई भर्ती प्रक्रिया की काफी सराहना हुई थी और उस भर्ती में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं ने ग्रुप-डी के पदों पर ज्वाइन किया था, जिसमें से 228 कर्मचारियों को हरियाणा सिविल सचिवालय, विधि एवं विधायी तथा वित्तीय आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग चण्डीगढ़ के कार्यालयों में नियुक्तियां मिली थी।

चण्डीगढ़ के इन कार्यालयों व फील्ड के कार्यालयों की अलग-अलग कार्य प्रणाली है। एक कैडर होने से ग्रुप-डी से ग्रुप-सी में पदोन्नति पर असर पड़ेगा, इसलिए चण्डीगढ़ कार्यालय को इससे बाहर रखने की मांग की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago