बिजली की तारों में उलझ कर दम तोड़ रहे हैं फरीदाबाद वासी : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद, आपका अपना जर्जर होता शहर। मैं आज कल उलझन में हूँ जानते हैं क्यों? क्यों कि मुझे उलझाया हुआ है क्षेत्र में बिछी हुई बिजली की तारों ने। मेरी हर गली में एक न एक बिजली का खम्बा जरूर है जिसमे तारों का जंजाल बिछा हुआ है।

इन बिजली की तारों ने न जाने कितनो की जान ली है। कल की ही बात बताता हूँ, कल मेरे प्रांगण से एक कलाकार की अर्थी उठी है। कारण जानते हैं उस रंगकर्मी की मौत का। उसकी मौत के पीछे इन बिजली की तारों का हाथ है। हर खम्बे पर बिजली की तारें ऐसे लिपटी हुई होती है जैसे चन्दन के पेड़ पर भुजंग लिपटा हो।

बिजली की तारों में उलझ कर दम तोड़ रहे हैं फरीदाबाद वासी : मैं हूँ फरीदाबाद

वह कलाकार अपने पीछे अपना पूरा परिवार छोड़कर गया है। उसकी पत्नी और उसकी बच्ची दोनों निशब्द हैं। वह सदमे में हैं उन्हें नहीं पता कि उन्हें किस गलती की सजा मिली है। पर उन मासूमों को कैसे समझाऊं कि गलती उनकी नहीं गलती तो प्रशासन की है।

झूठे वादों और जुमलों की सरकार बनाई हुई है इस क्षेत्र में। जनता की जान का शायद कोई मोल नहीं तभी तो बिजली की तारों को नंगा छोड़ रखा है। अरे जरा उस मासूम लड़के की माँ से पूछो उसके दुःख के बारे में जिसने अपने लाल को बिजली के झटके से झुलसते हुए देखा है।

क्या उसके जिगर का टुकड़ा वापस मिल पाएगा उसे? वो आठ साल का लड़का अपनी छत पर खेलते खेलते इस दुनिया से रुखसत हो गया और कारण एक बार फिर से वही बिजली की तारे बानी। मैं सवाल दागना चाहता हूँ प्रशासन पर कि कब तक मेरी मासूम जनता को बिजली के झटकों से झुलस कर अपनी जान गवानी पड़ेगी।

मुझसे नहीं सुना जाता इन मासूमों का क्रंदन। दिल बैठ जाता है जब अपनी जनता को दुःख सहते हुए देखता हूँ। मेरे निजाम मेरी अपील मानो इन तारों को रबर से ढको या फिर पाइप लगाकर इन्हे सही करवाओ। मैं नहीं चाहता की फरीदाबाद की जनता के सिर पर बिजली की यह तारें मौत का तांडव करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago