Categories: Faridabad

इस रेल परियोजना से एनसीआर में नए औद्योगिक युग का होगा आगाज – माणिक मोहन शर्मा

फरीदाबाद:-हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा में नई रेल लाइन को मंजूरी देने पर युवा जेजेपी नेता एवं अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा ने ट्वीट के जरिए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी का आभार प्रकट किया है।

कुंडली – मानेसर – पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस – वे के साथ – साथ बनने वाले नए ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए जेजेपी नेता ने बताया कि 5617 करोड़ रुपए की लागत से करीब 121 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन बनेगी

इस रेल परियोजना से एनसीआर में नए औद्योगिक युग का होगा आगाज - माणिक मोहन शर्मा

और इसका पलवल – सोहना – मानेसर – खरखौदा -सोनीपत – का रूट होगा। जेजेपी नेता माणिक मोहन शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से इन क्षेत्रों का और अधिक विकास होगा और यहां निवेश के लिए बड़ी कंपनियों के आने के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के रोहतक,सोनीपत,गुरुग्राम,फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 5 जिले पलवल, नूंह ,गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत को इस रेल लाइन के माध्यम से पूरा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर परियोजना एनसीआर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित करने में भी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं एनसीआर से भारत के बंदरगाहों तक आयात – निर्यात के रास्ते भी अधिक सुगम होंगे और इससे परिवहन कि लागत और समय में भी कमी आएगी।

जेजेपी नेता ने कहा कि इसके साथ- साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और हर रोज 20 हज़ार लोग इस लाइन पर सफर करेंगे!

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago