Categories: Education

21 सितंबर से शर्तो और नियमों के साथ स्कूल जा सकें विद्यार्थी

कोरोना संक्रमण के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सरकार स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम निर्देश जारी किए हैं कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र विद्यालय आ सकेंगे। इसके लिए उनके अभिभावकों की लिखित सहमति भी होगी

इस बारे में शिक्षा विभाग ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें भी वही विद्यार्थी स्कूल जा सकेंगे, जो नॉन कंटेनमेंट जोन में रहते हैं। स्कूल खोलने से पहले स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षक सुनिश्चित करें कि साफ-सफाई से लेकर हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।

21 सितंबर से शर्तो और नियमों के साथ स्कूल जा सकें विद्यार्थी

विभाग के निर्देशानुसार, किसी भी तरह की लापरवाही आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत दंडनीय अपराध होगी। ऐसे में शिक्षकों को खास ध्यान रखना होगा। स्कूल के अंदर छात्र, अध्यापक और अन्य कर्मी पूरी तरह सतर्क रहेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) 21 सितंबर से प्रभावी ढंग से लागू होगी। ये राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में समान रूप से लागू होगी। विद्यार्थियों को इसकी सूचना पहले ही दी जा रही है।

अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को अलग-अलग समय दें, ताकि किसी तरह से शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन न हो। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में शिक्षकों को आरोग्य सेतु मोबाइल एप इंस्टॉल करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के उपायुक्त एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सभी शिक्षकों के कोरोना टेस्ट के लिए समुचित व्यवस्था करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago