LAC पर बढ़ा तनाव, राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में चीन को कड़ा संदेश दिया। राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि भारत की अखंडता और संप्रभुता से साथ कोई समझौता नहीं होगा। इधर राजनाथ सिंह के जवाब के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि पीएम ने देश को गुमराह किया है।

लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर इस वक्त भारी तनाव है। दोनों देशों की सेना आमने-सामने हैं। सीमा पर फाइटर प्लेन दहाड़ रहे हैं। भारत के खिलाफ चीन खतरनाक साजिश रच रहा है। LAC पर तनाव बढ़ा तो बीजिंग से लेकर नई दिल्ली तक तनाव बढ़ गया है।

LAC पर बढ़ा तनाव, राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

जिसके बाद मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि देश की संप्रभुता और अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीर जवानों के शहादत की तारीफ करते हुए ड्रैगन को कड़ा संदेश दिया लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने वॉकआउट करते हुए सरकार पर बड़ा आरोप मढ़ दिया।

चीन को कड़ा संदेश दिया

चीन की पोल खोलते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद जमा किया हुआ है। चीन के साथ गतिरोध पर रक्षा मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकसभा वो जवानों के सम्मान में अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया।

यही नहीं विपक्ष ने पीएम मोदी पर भी बड़ा आरोप लगाया है। इधर चीनी मुद्दे पर सुलगते राजनीति के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्विटर का सहारा लेकर मोदी सरकार को जमकर कोसा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा। फिर चीन-स्थित बैंक से भारी क़र्ज़ा लिया।

फिर रक्षामंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया। अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ। मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ इतना डर किस बात का।

गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। कई दौर की वार्ता के बाद भी हालत जस के तस है। इधर भारत भी चीन को हर मोर्चे पर पटखनी देने के लिए तैयारी कर रखी है। लेकिन देश में सियासत भी चरम पर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago