फैल रही हैं बीमारियाँ जलभराव से पनप रहे हैं मच्छर, सोया हुआ है नगर निगम

नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत आने वाली सुभाष कॉलोनी में दो से तीन गालियां अभी कच्ची है। इन टूटी हुई गलियों में से बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है। गलियों में पानी इकट्ठा होने से जनता को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बरसात के दिनों में सुभाष कॉलोनी के निवासियों को कीचड़ और गंदगी का सामना करना पड़ता है। टूटी हुई गालियां होने के कारण जगह जगज पानी इकट्ठा हो जाता है जिसमे मच्छर पनपते हैं और बीमारियों का संचार करते हैं।

फैल रही हैं बीमारियाँ जलभराव से पनप रहे हैं मच्छर, सोया हुआ है नगर निगम

इन गलियों में घरों के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अब खाली प्लॉटों में जलभराव हो रहा है, जिससे क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस उमस भरी गर्मी में वायरल से लोग प्रभावित हो रहे हैं।

सुभाष कॉलोनी की गालियां कच्ची हैं। गलियों में व घरों में बरसाती पानी की निकासी के लिए अभी तक नालियों का निर्माण नहीं करवाया गया है। लोगों का कहना है कि अभी तक इस विषय में निगम द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया है।

शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई कदम नही उठाया गया है। इस पूरे मामले में स्थानीय पार्षद ने नगर निगम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। पर उनके हाथ महज नाकामयाबी ही लगी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago