फरीदाबाद जिले में प्रथम चरण का सर्वे हुआ पूरा, सर्दी खांसी जुकाम से ग्रसित 461 लोगो की हुई पुष्टि।

कोरोना से संक्रमित लोगों के बारे में पता लगाने के लिए फरीदाबाद जिले में प्रथम चरण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है जिसमें 2 लाख 65 हजार 26 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें करीब 14 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 461 लोग ऐसे पाए गए हैं जिन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत मिली जिसकी रिपोर्ट तैयार कर बीते गुरुवार को संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है।

20 लाख लोगों की आबादी वाले फरीदाबाद जिले में सर्वे के प्रथम चरण का कार्य 13 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच पूरा किया गया जिसमें आशा वर्करों द्वारा घर घर जाकर लोगो से पूछताछ कर एवं उनकी जांच कर 2 लाख 65 हजार 26 घरों का सर्वे किया जिसमें केवल 461 लोग खांसी जुखाम से ग्रस्त पाए गए। इन लोगों को फिलहाल होम क्वॉरेंटाइन मैं रहने की सलाह दी गई है और 1 सप्ताह बाद पुनः इन लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी यदि 1 सप्ताह बाद भी इन लोगों को खांसी और जुकाम की शिकायत रही तो इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

9 से 10 अप्रैल के बीच 6 लाख लोगों की हुए स्वास्थ्य जांच :-
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फरीदाबाद जिले में 13 कंटेनमेंट जॉन जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए थे जिनमें सर्वप्रथम लोगों की स्वास्थ्य जांच आशा वर्कर द्वारा की गई थी इस दौरान आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर करीब 6 लाख से भी अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस सर्वे में 1602 लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत मिली जिनमें से 121 लोगों की फिर से जांच की गई तो उन्हें तब भी मामूली बुखार सर्दी जुखाम रहा इसके बाद उन लोगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए लेकिन कोरोना की रिपोर्ट इन लोगों की नेगेटिव रही।
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि निरीक्षण के दौरान जिन घरों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और श्वांस संबंधित बीमारियों के लक्षण मिले थे, उन्ही घरों का दोबारा निरीक्षण किया गया। इन क्षेत्रों में सर्वे के दौरान 260 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें दो-दो कर्मचारी शामिल है। यह घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, सर्दी, खांसी, जुकाम की जानकारी एकत्रित करेंगी।

कंटेनमेंट जॉन पर दिया गया था अधिक ध्यान :-

फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन फील्ड, बड़खल, खोरी, सेक्टर 28 सहित 13 जगहों को कंटेनमेंट जॉन में रखा गया है। इन कंटेनमेंट जॉन में 40 हजार 598 घरों में एक लाख 86 हजार 32 लोगों की सर्वें द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। इस सर्वे के दौरान 104 लोग ऐसे पाए गए जिन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम और विदेश से आने का रिकॉर्ड पाया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंदर के अनुसार इन क्षेत्रों में लगातार सर्वें द्वारा लोगो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति सर्दी, खांसी और सांस की परेशानी से ग्रस्त पाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनके घर जाकर जांच की जाएगी जरूरत पड़ने पर उनकी कोरोना जांच के लिए उनके नमूने भी लिए जाएंगे।

हॉटस्पॉट क्षेत्र में सर्वे

क्षेत्र      घर     लोग
सेक्टर-3 - 9099  30133
सेक्टर-11 - 1487  6432
सेक्टर-16 - 2164  9089
सेक्टर 28 - 2399  11416
सेक्टर-37 - 1963  8430
बड़खल -   7089.  27307
एसी नगर -  1734   6671
ग्रीन फिल्ड - 2738   14521
खोरी     - 794     5056
फतहपुर तगा -8637   51578
चांदपुर अरुआ -495    3747
मोहन    -   1619   l10267
रन्हेड़ा    -   380     1385

सर्व के दौरान लोगो से पूछे गए प्रश्न :-

*घर के कुल सदस्यों की संख्या
*सदस्यों की उम्र, लिंग व मोबाइल नंबर
*एक मार्च से अब तक विदेश व अन्य राज्यों का भ्रमण
*परिवार के किसी भी सदस्य को बुखार, खांसी की परेशानी तो नहीं
*क्या पहले किसी सदस्य में कोरोना के संदेह में नमूने लिए गए हैं।
*ऐसे सदस्य जिन्होंने यात्रा नहीं किया है और सदी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago