Categories: Uncategorized

जिला जेल फरीदाबाद में मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया

जिला जेल फरीदाबाद में मेंटल हेल्थ फाउंडेशन दिल्ली द्वारा कोरोना महामारी के समय जेल में बंद बन्दियो व जेल स्टाफ को रखने वाली सावधानियां एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में दो दिन का जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें सोशल डिस्टेन्सिगं रखते हुये 30 अधिकारियों/कर्मचारियों तथा चुनिन्दा बन्दियों ने भाग लिया। इस शिविर का संचालन अखिल भारतीय आयुर्विजान संस्थान (AIIMS Delhi) दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत भार्गव एवं उनकी सहयोगी डॉ. जिज्ञासा शर्मा के द्वारा किया गया।

जिला जेल फरीदाबाद में मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया

जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर के द्वारा डॉ. विनीत भार्गव एवं उनकी सहयोगी डॉ. जिज्ञासा शर्मा चिकित्सा अधिकारियेां का स्वागत किया गया। जयकिशन छिल्लर द्वारा इस शिविर की अनुमति के लिये माननीय महानिदेशक कारागार, हरियाणा के. सेल्वराज भा.पु.से. का आभार प्रकट किया। डॉ. विनीत भार्गव द्वारा जेल के अधिकारियेां, कर्मचारियों तथा जेल के कुछ चुनिन्दा कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरान्त जेल अधिकारी व कर्मचारी तथा बंदी मानसिक रूप से तनावग्रस्त कमजोर बन्दियों की पहचान तथा उनकी जरूरूी जानकारी जुटायेगें तथा उसे एक प्रोफार्मा में भरेगें।

ऐसे बन्दियों का ईलाज एम्स के चिकित्सक, तथा सा. हस्पताल से आने वाले कांउसलर व मनोरोग चिकित्सक साप्ताहिक या 15 दिनों में जेल पर आकर करेगें जिससे बन्दियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व इस संस्था के द्वारा केन्द्रीय जेल तिहाड़ दिल्ली में भी शिविर लगाया जा चुका है जिससे प्रभावित होकर ही माननीय महानिदेशक कारागार, हरियाणा ने जिला जेल फरीदाबाद में ऐसा शिविर लगाने की अनुमति श्री जयकिशन छिल्लर जेल अधीक्षक की पहल पर की है। इस शिविर में जयकिशन छिल्लर अधीक्षक जेल, संदीप कुमार उप-अधीक्षक, रमेश कुमार उप-अधीक्षक, डॉ. मयंक पाराशर, डॉ. वरूण व सुभाष वैद्य औषधाकरक तथा अन्य जेल कर्मचारी इस शिविर में उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago