एक हाथ से दिव्यांग फिर भी अविश्वसनीय क़ाबिलियत के धनी हैं हरियाणा के आमीन। जानें इनकी दिलचस्प कहानी

इरादे मजबूत और सोच फौलादी हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। दिल में जज़्बा और विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने की परिभाषा हरियाणा के एक युवक ने बखूबी समझायी है। एक हाथ से दिव्यांग ये युवक बल्ला हाथ में लेते ही ऐसे शॉट मारता है कि बड़े बड़े धुरंदर भी पस्त हो जाएँ। पांच साल पहले पिता का साया उठ जाने के बाद भी 25 वर्षीय क्रिकेटर आमीन ने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ते चला गया।

एक हाथ से दिव्यांग फिर भी अविश्वसनीय क़ाबिलियत के धनी हैं हरियाणा के आमीन। जानें इनकी दिलचस्प कहानी

इतना ही नहीं, परिवार की हालत दयनीय होने के बाद भी आमीन ने अपना हौसला नहीं तोड़ा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीरीज जीती। वह लॉकडाउन से लेकर अब तक घर के पास बने मैदान में ही अभ्यास कर रहा है। आमीन हरियाणा के हिसार जिले के गांव कुलेरी के रहने वाले हैं।

दरअसल, बचपन से ही आमीन एक हाथ से दिव्यांग हैं। वह दूसरे हाथ से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हैं। वैसे आमीन गेंदबाजी में माहिर है लेकिन जब वह मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरते है तो देखने वाले हैरान हो जाते हैं। आमीन ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने ढाका में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीरीज में जीत हासिल की थी।

आमीन के घर में कमाने वाला सिर्फ बड़ा भाई सुनील है। वहीं माता सिलोचना बीमार रहती है। जिनकी दवाई चल रही है। ऐसे में घर का खर्चा मुश्किल हो जाता है। बड़े भाई की कमाई से ही घर का खर्चा चल रहा है। वहीं पांच साल पहले आमीन के पिता सुरजीत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उसके बाद परिवार की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई।

आमीन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। बचपन में प्लास्टिक की गेंद से फिर रबड़ और उसके बाद काफी सालों तक कॉस्को की गेंद से खेला। वर्ष 2013 में आमीन ने लेदर की गेंद से खेलना शुरू किया। उनका कहना है कि बल्लेबाजी में उन्हें विराट कोहली और गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार से ही प्रेरणा मिली है। आमीन वर्ष 2018 में हरियाणा टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago