मलमास : इस महीने भूलकर भी न करें यह काम, वरना हो जाएगा बहुत बुरा

समय के साथ सब सही होता है लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि हर बात और काम का एक सही और उचित समय होता है। अगर सही नक्षत्र में कोई काम होता है तो समझो वो काम वैसे ही पूरा माना जाता है।

और कहा ये भी जाता है कि अगर किसी काम की शुरूआत सही समय पर की जाए तो मानों आधा काम तो वैसे ही पूरा हो जाता है। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें एक निश्चित समय में ही करना चाहिए।

मलमास : इस महीने भूलकर भी न करें यह काम, वरना हो जाएगा बहुत बुरा

इसी के तहत बतादें कि इस महीने भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बुरा, दरअसल वो काम हैं कौन से बतातें हैं आपको। बतादें कि खर मास 18 सितंबर से शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के मन में इस महीने को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी बनी रहती हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

बता दें कि ये महीना स्वयं भगवान विष्णु के भक्ति को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस महीने को श्री हरि ने अपना नाम दिया था, इसलिए इसे पुरूषोत्तम मास भी कहा जाता है।

मालूम हो कि इस साल अधिकमास आश्विन माह में ही लग रहा है। अधिकमास हर 32 महीने, 16 दिन और 4 घंटे के अंतराल में आता है। इस मास के कई नाम हैं। जैसे, मलमास, मलिच्छ मास, पुरूषोत्तम मास आदि। इस साल 18 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक मलमास है।

बतादें कि इस मास में कुएं, बावली या तालाब आदि की खुदाई शुरू न करवाएं, किसी खास मनोकामना के लिए व्रत की शुरूआत न करें, किसी भी प्रकार का उद्यापन, वधु प्रवेश, सोमयज्ञ या अष्टका श्राद्ध, गौ का यथोचित दान, आग्रयण, उपाकर्म, मंत्र दीक्षा, यज्ञोपवित, विवाह, वेदव्रत, अकिपन्न, मंदिर प्रतिष्ठा, मुण्डन, तीर्थ यात्रा, संन्यास ग्रहण, अग्निपरिग्रह, अभिषेक जैसे शुभ कार्य इस माह में वर्जित माने गए हैं। अगर आप इनमें से किसी कार्य को करने की योजना बना रहे हैं तो अभी स्थगित कर दें।

कुल मिलाकर इन सब चीज़ों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। मूल, नक्षत्र आदि बहुत सारे मामले ऐसे हैं जिन्हें सनातन धर्म की मान्यताओं में बहुत प्रभावी भी माना गया है। वैसे देखा जाए तो हर एक चीज़ और हर एक बात का पूरा-पूरा महत्व होता है लेकिन मानने वाले के लिए सब-कुछ है और ना मानने वाले के लिए कुछ भी नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago