दीदार के लिए तैयार ‘ताज’, संक्रमण रोकने के लिए नई गाइडलाइन्स जारी

  • एक दिन में सिर्फ 5 हजार पर्यटकों को मिलेगी एंट्री

करीब 200 दिन का लंबा इंतजार अब खत्म होने जडा रहा है। ताजमहल की खूबसूरती निहारने का ख्वाब एक बार फिर से पूरा हो सकेगा। 21 सितंबर से ताजमहल हर आम ओ खास के लिए खुल जायेगा। इसके साथ ही आगरा का किला भी पर्यटकों के लिए खुल जायेगा।

आगरा में करीब 6 महीने से ज्यादा वक्त से बंद पड़ा ताजमहल 21 सितंबर यानि सोमवार से पर्यटकों के लिए फिर से खुलने जा रहा है। मार्च के महीने से ही कोरोना संकट को देखते हुए ताजमहल को बंद कर दिया गया थालॉकडाउन में ढील मिलने के बाद आगरा के कई ऐतिहासिक इमारतों को खोल दिया गया था, लेकिन ताजमहल और लालकिला को बंद ही रखा गया था। अब ताजमहल के दरवाजे फिर से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं।

person sitting in front of the taj mahal
Photo by Sam Kolder on Pexels.com

21 मार्च 2020 को पूरे देश मे लॉक डाउन की घोषणा के बाद ताजमहल समेत देश के असभ्य स्मारकों पर ताला बंदी कर दी गई थी। ताजमहल के करोड़ों चाहने वाले कोविड 19 महामारी की वजह से ताजमहल के दीदार से महरूम रह गए।

हर किसी के दिल मे एक कसक थी कि चंद लम्हें ही सही मगर वो एक बार संगमरमरी ताजमहल का दीदार कर सके। खैर अब भले ही इंतजार का आलम 200 दिन तक पहुंचा हो मगर 21 सितंबर को ताजमहल अपने चाहने वालों का इस्तकबाल करता नजर आएगा। इसके लिए एएसआई ने नई गाइडलाइन तैयार की है।

Photo by Victor Lavaud on Pexels.com

ताजमहल का दिदार करने के लिए क्या नियम बनाए गए है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा वो भी जान लीजिए

  • एक दिन में सिर्फ 5 हजार पर्यटकों को मिलेगी एंट्री
  • एंट्री के पहले हर पर्यटक का दर्ज होगा रिकॉर्ड
  • गेट पर ही पर्यटकों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
  • मास्क के बिना किसी भी पर्यटक की नहीं होगी एंट्री
  • विजिटिंग एरिया को 2 बार किया जाएगा सैनेटाइज

बता दें कि ताजमहल के दीदार के लिए अकेले एक दिन में ही करीब 20 हजार देशी विदेशी पर्यटक आते रहे हैं। मगर कोविड 19 के चलते ताजमहल में एक दिन में सिर्फ 5000 पर्यटक ही दीदार कर पाएंगे। इतना ही नहीं तय शुदा संख्या में ही पर्यटक समुह में अंदर जा सकेंगे।

Photo by Anmol Saran on Pexels.com

इसके साथ ही एएसआई ने ताजमहल खोले जाने को कोविड 19 के सारे प्रोटोकॉल फॉलो करने का दावा किया है। इसके साथ ही आगरा का आगरा किला भी पर्यटकों के लिए खुल जायेगा। आगरा किला में प्रवेश को लेकर भी तमाम प्रतिबंध लागू किये गए हैं।

इसके तहत ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की जाएगी। प्रत्येक पर्यटक अपने मुंह पर मास्क लगाएगा। हर पर्यटक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। ताजमहल के दीदार के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago