Categories: Crime

नकली पुलिसकर्मी बन महिलाओं के गहने लूटने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: नकली पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं से कंगन उतरवाने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

नकली पुलिसकर्मी बन महिलाओं के गहने लूटने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आरोपी साजिद, सनावर अली, यूनुस, अमजद को गिरफ्तार किया है आरोपी साजिद और सनावर अली हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले हैं वहीं आरोपी यूनुस और अमजद, पाटिल नगर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने फरीदाबाद शहर में जुलाई महीने में एक ही तारीख को थाना सेक्टर 17 और थाना सेंट्रल एरिया में 2 वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह नकली पुलिसकर्मी बनकर सिविल ड्रेस में रहते थे और महिलाओं को अपने आप को पुलिसकर्मी बताते थे और उन्हें गुमराह कर उनके आभूषण उतरवा लिया करते थे।

महिलाओं के उतरवाए हुए असली आभूषणों को अपने पास रख लेते थे और आरोपी नकली आभूषण को महिलाओं के बैग, पर्स इत्यादि में रख देते थे। आरोपीयान पहले से ही अपने पास नकली आभूषण रखा करते थे ताकि इनको जल्दी से बदल सके।

पुलिस ने आरोपी से 2 सोने के कड़े, 2 सोने के कंगन बरामद कर आरोपीयों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago