हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगर पालिका, बेरी को 7.45 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन विकास कार्यों में 111.72 लाख रुपये की लागत से दो पार्क बनाए जाएंगे ।

जिनमें एक वार्ड नंबर -12 पाना बैठान में बूस्टर के पीछे तथा दूसरा वार्ड 13 में रूडमल मंदिर के पास पार्क का निर्माण किया जाना है । 140.67 लाख रुपये की लागत से झज्जर-कलानौर रोड बेरी में स्टेडियम की चारदिवारी और ई-फिलिंग का काम किया जायेगा ।
इसी प्रकार 127.97 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर -1 में बैठान पाना शमशान घाट में हॉल और शैड का निर्माण तथा 364.97 लाख रुपये की लागत से हर्बल पार्क चुंगी से शिव चौक तक वाया तिकोना पार्क, पाना बैठान सडक़ का निर्माण शामिल है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…