Categories: Public Issue

फिर खुला आधार केंद्र, अब सुबह से शाम तक ठीक होंगे आधार कार्ड

फरीदाबाद : कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के चलते सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी दफ्तरों पर ताला जड़ गया था। ऐसे में अनलॉक प्रक्रिया के दौरान जहां धीरे-धीरे कभी 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ तो अब अनलॉक प्रक्रिया के दौरान पूरे स्टाफ के साथ निजी और सरकारी दफ्तरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।

वह बात अलग है कि इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी प्रकार की सुरक्षा ओं को ध्यान में रखने की हिदायत भी दी गई है।

फिर खुला आधार केंद्र, अब सुबह से शाम तक ठीक होंगे आधार कार्ड

ऐसे में आपको बताते चलें कि 22 मार्च के बाद से ही सेक्टर 12 के अंतर्गत आने वाला आधार केंद्र जिसका आधार कार्ड बनाना है, उसे भी बंद कर दिया गया था। लगभग 6 महीनों से आधार केंद्र पड़ा था ऐसे में अब सरकार ने एक बार फिर इस आधार केंद्र को शुरू करने की अनुमति दे दी है।

जिसके कारण आमजन को आधार केंद्र की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। आधार केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा।

इस दौरान आम जन आधार कार्ड से संबंधित कोई भी त्रुटि होने पर अब आधार केंद्र में आकर सभी प्रकार की कमियों को दूर कर सकते हैं। बशर्ते आधार केंद्र में आने वाले लोगों का फेस मास्क लगाकर रहना अनिवार्य होगा वही सोशल डिस्टेंस का पालन करना भी जरूरी होगा।

आज से यह केंद्र शुरू कर दिया गया है। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर आधार संबंधित अपनी समस्याएं दूर करवाई।

इस दौरान उपस्थित गण फेस मास्क पहने हुए नजर आए। इसका अर्थ है कि कहीं ना कहीं आमजन कोरोना वायरस को लेकर गंभीरता बरत रहे है और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन भी बखूबी किया जा रहा है।

अगर आपको भी आधार संबंधी अपनी समस्या का निवारण चाहिए तो इसके लिए एक समय अबधि तय की गई है। जिसके अंतर्गत आप सुबह 10 बजे से लेकर 5 बजे तक आधार केंद्र में पहुंचकर आधार कार्ड संबंधित किसी भी समस्या को उपस्थित स्टाफ से मुलाकात कर दूर कर कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago