Categories: Politics

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को सेल्फ डिफेंस बताकर गृह मंत्री के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी नकारा

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश और किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उधर विपक्ष द्वारा लाठीचार्ज का मामला जोरो शोरो से उठाया जा रहा है। उधर सत्ता में बैठे मंत्री और नेता इस बात को मानने से इंकार कर रहे है कि किसानों पर किसी प्रकार का कोई लाठीचार्ज हुआ गई।

गौरतलब, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पिपली में किसानों पर बरसी लाठियों के मामले में कहा कि किसानों पर कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए सेल्फ डिफेंस किया। सेल्फ डिफेंस में कोई कुछ भी कर सकता है। इसमें किसानों आर किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को सेल्फ डिफेंस बताकर गृह मंत्री के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी नकारा

उन्होंने कहा कि किसी पर कोई हमला करे तो सेल्फ डिफेंस भी लिया जा सकता है। कानून व्यवस्था संभालने के लिए कुछ भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति का फोटो आया है, साधी वर्दी में हाथ में डंडा है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने का काम गलत है।

बता दें कि इससे पहले गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि किसानों पर किसी तरह का लाठीचार्ज हुआ ही नहीं है तो इसकी जांच किस आधार पर की जाए? सरकार के स्पष्ट आदेश थे कि किसानों पर कोई लाठीचार्ज नहीं होगा। किसानों को अभी अध्यादेश समझ नहीं आ रहे और वह विपक्ष के बहकावे में हैं जब समझ आएंगे, तब यह आंदोलन खुद ही खत्म हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago