Categories: Uncategorized

फ्लोर की रजिस्ट्री खुलने पर विधायक राजेश नागर का आभार


फरीदाबाद : नहरपार में फ्लोर की रजिस्ट्री खुलने पर प्रोपर्टी डीलर्स ने प्रसन्नता प्रकट की है। फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फीवा) के पदाधिकारियों ने तिगांव के विधायक राजेश नागर का धन्यवाद किया है।


फीवा के अध्यक्ष राजीव ऑबराय व अन्य सदस्यों ने भाजपा विधायक राजेश नागर से मिलकर कहा कि आपने हमारे काम धंधे बचा लिए, वहीं नहरपार अपना आशियाना बनाने की उम्मीद में लगे लोगों का भी इंतजार खत्म करवाया है।

इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।
गौरतलब है कि नहरपार में बिल्डर्स फ्लोर की रजिस्ट्री बंद होने से हजारों लोगों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था वहीं लोग भी अपना आशियााना नहीं बना पा रहे थे।

फ्लोर की रजिस्ट्री खुलने पर विधायक राजेश नागर का आभार


फीवा के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश नागर का ध्यान इस समस्या की ओर किया, जिसके बाद विधायक ने स्थानीय प्रशासन और शासन में अपनी कोशिश से इन रजिस्ट्री को फिर से खुलवाया।

जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। रजिस्ट्री खुलने से जरूरत में अपने मकान बेचने वाले, नए मकान खरीदने वाले और छोटे से बड़ा मकान खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा लाभ होगा।


इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता की भलाई के काम करती हैं। जबकि पहले की सरकारें झूठी वाहवाही लूटने में लगी रहती थीं। उन्होंने कहा कि सबको काम-सबको सम्मान वाली कहावत भाजपा सरकार में ही चरितार्थ हो रही है।

जिसके लिए दिन रात काम करने वाले हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल प्रशंसा के पात्र हैं। हम तो केवल उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर फीवा के सदस्य अवनीश भसीन, सुरजीत अधाना, पवन अग्रवाल, शिवकुमार भारद्वाज, साहिल नरूला, सागर कक्कड़ आदि भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago