जिस प्रकार की गर्मी लगातार पड़ती जा रही है सितंबर के महीने में उस से सभी हैरान हैं। इस महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
फरीदाबाद की बात करें तो बहुत दिनों से यहां बदरा नहीं बरसे हैं लेकिन जल्द ही दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों के लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, कुछ देर के लिए भी यदि कोई बहार जाये तो पसीने में भीग जाता है। आइएमडी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को बारिश होने की पूरी संभावना है। इस पूरे साल में सामान्य से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन पश्चिमी भारत में बारिश में 15 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
बारिश की ज़रूरत इस समय बढ़ती जा रही है। ख़बरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक गर्मी का मौसम रहने वाला है। वहीं, दिल्लीवासियों को 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि ये बारिश इस मॉनसून की आखिरी बारिश होगी और इसके बाद मॉनसून विदा लेने लगेगा।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…