फरीदाबाद में आपने देखा होगा कि बहुत सी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कैमरों की मदद से पिछले कुछ दिनों में 906 ऐसे लोगों के चालान काटे गए हैं, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए हैं। लेकिन वाहन चालक लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करते नज़र आजायेंगे। पहचान फरीदाबाद ने आपको बताया था कि बाईपास के प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद अब जेब्रा क्रॉसिग भी बनाई जा रही है।
फरीदाबाद की सभी जानकारी आपका पसंदीदा पहचान फरीदाबाद आप तक सबसे पहले पहुंचाता है। ज़ेबरा क्रासिंग इसलिए लगी है ताकि कंट्रोल एवं कमांड सेंटर में लगी स्क्रीनों पर पता लग सके कि किस वाहन चालक ने जेब्रा क्रॉसिग पार कर यातायात नियम का उल्लंघन किया है।

लगातार कोरोना के मामले और यातायात उल्लंघन के मामले जिले में बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अब कुछ ही चौराहों पर यह काम बचा है। बता दें इससे पहले किसी भी चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिग नहीं थी।
अब तो वाहन चालकों को लगातार यह सोचना पड़ता है कि वह यातायात का उल्लंघन करें या नहीं। लेकिन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब तक 800 से अधिक कैमरे लग चुके हैं, जबकि बाकी पर काम जारी है। यह सभी कैमरे कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से जुड़े हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…