नई शिक्षा नीति पर पंचायत सदस्यों के साथ की जाएगी चर्चा

नई शिक्षा नीति में जरूरी सुझावों पर चर्चा करने, ग्रामीण स्तर के लोगों की राय जानने और नीति में बदलावों पर मंथन करने के लिए पंचायत सदस्यों संग चर्चा की जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 25 सितंबर को पंचायतों के साथ सांझी बैठक आयोजित होगी।

आदेशानुसार सभी जिलों में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पंचायतों के साथ नवीन शिक्षा नीति पर चर्चा करेंगे। इस विषय में निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को सूचना भेज दी गई है।

नई शिक्षा नीति पर पंचायत सदस्यों के साथ की जाएगी चर्चा

दरअसल, भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की थी। शिक्षा नीति 2020 ऐसी नीति है जिसका लक्ष्य देश के विकास के लिए जरूरी आवश्यकतों को पूरा करना और भारतीय परंपरा व संस्कृति के आधार को बरकरार रखते हुए सभी पक्षों का विकास करना है।

स्कूलों में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

निदेशालय की ओर से बैठक को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 25 सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बैठक की जाएगी। बैठक आयोजित होने के बाद स्कूल मुखिया इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में पंचायत विभाग के अधिकारियों संग बैठक कराने में सहभागिता दिखाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago