जुमले के गमले में सजा है एक और फूल, फरीदाबाद का साइकिल ट्रैक : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं फरीदाबाद आज आप सबको कुछ याद दिलाने आया हूँ। आपको याद है कि शहर में कुछ दिनों पहले साइकिल ट्रैक का निर्माण करवाया गया था? नही याद तो कोई बात नही नीचे दी हुई तस्वीरे देख लीजिए।

यह उसी साइकिल ट्रैक की तस्वीरें हैं। इसको बनाने के बाद सरकार ने खूब हू हल्ला मचाया। अपनी तारीफ में अपने आप की क़सीदे पढ़े। अरे भाई अपनी तारीफ आप ही से करने की कला में तो निपुण हैं हमारे आका।

जुमले के गमले में सजा है एक और फूल, फरीदाबाद का साइकिल ट्रैक : मैं हूँ फरीदाबाद

पर इसके अलावा एक और गुण है जिसमे मेरे निजाम का कोई मुकाबला नही कर सकता। वो गुण है जुमलेबाजी का। ये जो साइकिल ट्रैक सरकार ने बनवाया था ये उस जुमलेबाजी के गुण का जीता जागता उदाहरण है। आपने एक मुहावरा सुना होगा।

चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। यह मुहावरा शहर के साइकिल ट्रैक के मामले में सटीक बैठता है। जानते हैं क्यों? क्यों कि जो साईकिल ट्रैक बनाया गया था वो चंद दिन बाद ही विलुप्त हो गया।

न जाने कहाँ गया वो साइकिल ट्रैक। ज़मीन ने निगला या आसमान ने खाया इस बात का अंदाजा कोई भी नही लगा सकता। आप शायद नहीं जानते होंगे इस साईकिल ट्रैक के बारे में क्यों कि अब आपको बड़ी बड़ी गाड़ियों की जो आदत गई है।

पर मेरे प्रांगण में मौजूद सभी मजदूर भाइयों के लिए यह साइकिल ट्रैक रामबाण था। विशालकाय वाहनों से जब सड़कें भारी हुई होती हैं तब इन मजबूर मजदूरों की साइकिलों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साइकिल ट्रैक पर वो बच्चे भी अपनी साइकिलों को दौड़ाते हैं जो इस देश का भविष्य है। पर अब न उन मजदूरों की मदद हो पाएगी न उन बच्चों की क्यों कि ट्रैक तो गायब हो चुका है। नेताओं को तस्वीरे खिंचवानी थी जो वो खिंचवा चुके हैं।

सरकार को काम गिनवाने के लिए एक और उपलब्धि मिल गई है। जुमले के गमले में एक और फूल सजा है। वो पुष्प है तुम्हारे शहर का साइकिल ट्रैक।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago