गीला और सूखा कूड़ा अलग – अलग नहीं दिया तो, अब से लगेगा इतना जुर्माना

नगर निगम फरीदाबाद और घरों से कूड़ा उठाने वाली इकोग्रीन शहर में लोगों को अब गीला और सूखा कूड़ा अलग – अलग करने के लिए जागरूक करेगी। फरीदाबाद में अभी बस वार्ड नंबर 7,12,27,30,37 से ही गीला कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम ने कहा है कि यदि लोगों ने अब गीला – सूखा कूड़ा अलग – अलग नहीं दिया तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।

पहचान फरीदाबाद ने कुछ दिनों पहले आपको बताया था कि इकोग्रीन गीला और सूखा कूड़ा उठा नहीं पा रही है। अब इस कदम जनता में जागरूकता बढ़ेगी। कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम फरीदाबाद द्वारा नियुक्त इकोग्रीन तीन वर्षों से अधिक समय में भी गीला व सूखा कचरा अलग -अलग करके एकत्र नहीं कर पा रही थी।

गीला और सूखा कूड़ा अलग - अलग नहीं दिया तो, अब से लगेगा इतना जुर्माना

गीला और सूखा कचरा दोनों ही सेहत और प्रकृति के लिए हानिकारक होते हैं। कुछ समय पहले दुकान, प्रतिष्ठान, होटल ही नहीं आवासीय इलाकों में हर घर में नीला एवं हरा रंग का दो डस्टबिन रखना अनिवार्य हो गया था। फरीदाबाद से रोज़ाना हज़ारों टन कूड़ा निकलता है। सरकार ने कुछ समय पहले रूल बनाया था कि दो डस्टबिन नहीं रखने पर एक सौ रुपए जुर्माना लगेगा। यह सब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के तहत होना था।

गीले कूड़े से मीथेन गैस बनाई जाती है ऐसा कहना है इकोग्रीन का। हम सभी को घर के साथ – साथ आस पास की सफाई का ध्यान भी रखना चाहिए।

Om Sethi

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago