पढ़ने का ऐसा जुनून रोज बॉर्डर पार करके स्कूल जाते है बच्चे, साथ रखते हैं पासपोर्ट

हर माता पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने की कोशिश करते है। ताकि उनका बच्चा पढ़ लिख कर कुछ बन सके। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए सबसे अच्छा स्कूल में भर्ती करवाते हैं। चाहे वो पास हो या दूर। अब आपको बता दे कि पढ़ाई ऐसा जुनून दिखा जब बच्चे सीमा पार कर पढ़ने के लिए जाते है। जी हां एक ऐसा देश जहां बच्चों को सीमा पार कर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है।

इसके साथ ही जरा ये भी सोचिए जब बच्चे रोजाना पासपोर्ट लेकर पढ़ाई करने जाते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं अमेरिका के एक स्कूल में जहां हर रोज कई बच्चे इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर स्कूल जाते हैं। इस स्कूल का नाम है कोलंबस एलीमेंट्री स्कूल। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कूल में कुल 600 बच्चे पढ़ते हैं, जिसमें से करीब 420 बच्चे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आते अपने क्लासरूम तक पहुंचते हैं।

आइए जानते हैं कि आखिर बच्चे अपने नजदीकी स्कूलों में जाने के बजाय बॉर्डर पार करके पढ़ने क्यों जाते हैं। ये बच्चे मैक्सिको के नागरिक हैं, लेकिन पढ़ाई करने हर रोज अमेरिका जाते हैं। इन्होंने अमेरिका के कोलंबस एलीमेंट्री स्कूल में दाखिला लिया है। हर सुबह जब ये बच्चे स्कूल जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हैं तो एक कतार में खड़े हो जाते हैं। फिर बारी-बारी से इनके पासपोर्ट और दस्तावेजों की जांच होती है।

जब सबकुछ ठीक पाया जाता है तो सुरक्षा अधिकारी इन्हें आगे जाने की इजाजत देते हैं। दरअसल, बच्चों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर स्कूल आने की वजह ये है कि मेक्सिको के स्कूलों में स्पेनिश भाषा में पढ़ाई होती है जबकि अमेरिका में अंग्रेजी में। वहीं मेक्सिको के लोगों का मानना है कि अंग्रेजी की पढ़ाई में ही बच्चों की भविष्य है और वो इसी वजह से अपने बच्चों को अमेरिका भेजते हैं ताकि उनकी पढ़ाई भी अच्छी हो सके और वो अंग्रेजी भाषा भी सीख सकें।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago