नगर निगम की महिमा निराली, उधार से भर रखी है छिदी हुई थाली : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं फरीदाबाद आज आप सबको एक अजूबे के बारे मे बताना चाहता हूँ। उस अजूबे का नाम है शहर का नगर निगम। हाँ आप सबने बिलकुल सही सुना मैं शहर की निगम प्रणाली की ही बात कर रहा हूँ।

एक कहावत सुनी होगी आपने आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया, बस नगर निगम का भी यही हाल है। उधार में तैर रहा है मेरा निगम। जानते हैं क्यों? क्योंकि नगर निगम ने अपनी आय से ज्यादा लागत का काम करवाया है।

नगर निगम की महिमा निराली, उधार से भर रखी है छिदी हुई थाली : मैं हूँ फरीदाबादनगर निगम की महिमा निराली, उधार से भर रखी है छिदी हुई थाली : मैं हूँ फरीदाबाद

आपको समझाने के लिए आपके सामने एक आंकड़ा पेश करता हूँ। नगर निगम की 3 माह की आय है 6 करोड़ रूपये और बीते 3 माह में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की लागत है 30 करोड़ रुपये। अब बिचारा निगम विकास कार्यों में इतना लीन हो चुका था कि गणित ही भूल गया। अब बताइये मुझे ऐसे भी भला होता है क्या?

नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या की यह कहावत नगर निगम की इस बेवकूफी पर एकदम सटीक बैठती है। अब बात की जाए निगम के उधार में डूबने की तो आपको बता दूं कि जितना टैक्स नगर निगम में इकट्ठा किया जाता है वह पर्याप्त मात्रा से भी ज्यादा है।

निगम के पास कई टैक्स के रूप में प्रतिमाह 5 करोड़ रुपये आते हैं। 7 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी के भी आते हैं। ऐसे में हर माह निगम के पास 10 से 12 करोड़ रुपये इकट्ठा हो जाते हैं। अब आप ही बताइए इतने पैसे जमा होने के बावजूद निगम का नुकसान झेलना कितना लाज़मी है।

नगर निगम अब अपनी फटी हुई जेब को सीने के लिए दाव खेल रहा है। ऐसे में निगम पर लांछन भी लग रहे हैं। सबसे बड़ा इल्जाम जो निगम पर लगाया गया है वह है ग्राम और ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का।

नगर निगम में जिन 26 गांव को सम्मिलित किए जाने की बात चल रही है उन सभी ग्राम की पंचायतों के पास ग्राम विकास के लिए करोड़ों की संपत्ति है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में निगम के फरेब करने की बात चल रही है।

पांचों का कहना है कि नगर निगम अब अपने ऊपर आई विपदा को ग्रामीणों के पैसे से खत्म करना चाहता है। मैं नही जानता कि निगम पर लगाए जा रहे यह तमाम इल्जाम कितने सही हैं।

मैं बस इतना जानता हूँ कि अगर नगर निगम यह कहता है कि शहर के विकास कार्य मे पैसे की लागत हुई है तो वह सरासर झूठ है। मैं यह बात दावे के साथ इसलिए कह रहा हूँ क्यों कि मैं रोज अपनी आवाम को परेशान होते देखता हूँ।

देखता हूँ कि कैसे पेयजल के लिए परेशान मेरी आवाम निगम को कोसती है। कैसे इस क्षेत्र का विकास हो रहा है। मैं सब देखता हूँ और सब जानता हूँ। नगर निगम अब बस एक प्रश्न चिन्ह के दायरे तक सीमित रह चुका है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 week ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 week ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago