Categories: Crime

ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को होना चाहिए सैल्फ स्टार्ट होना

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध एवं क्राइम ब्रांच प्रभारियों की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद श्री ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को धक्का स्टार्ट नहीं, सैल्फ स्टार्ट होना चाहिए यानि कहने बाद काम करने वाला होने की बजाए परिस्थियों और कानून के मुताबिक स्वतः संज्ञान लेने वाला और स्मार्ट होना चाहिए एक पुलिस अधिकारी को।

ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को होना चाहिए सैल्फ स्टार्ट होना

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले पुलिस कर्मियों की स्टोरी का मीडिया में प्रकाशन किया जाना चाहिए, इससे उनको प्रोत्साहन और दूसरों को प्रेरणा मिलती है।

बीट अफसरों के माध्यम से फरीदाबाद में वाहन की चोरी रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए कि वे अपने वाहनों को असुरक्षित स्थानों पर पार्क न करें। वाहनों में एंटी थैप्टिंग एलार्म सिस्टम या अतिरिक्त लाॅक आदि उपकरण लगवाएँ।

इसके अतिरिक्त ऐसे अपराधियों को भी अपराध की दुनिया से निकालने के लिए हर संभव युक्ति का प्रयोग किया जाए, जो किसी प्रकार के नशे की लत के शिकार हैं और उसकी पूर्ति के लिए ही अपराध करते हैं। अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने में कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

जिला कारागार से पेरोल एवं जमानत पर या सजा पूर्ण होने उपरांत रिहा होने वाले बंदियों की जानकारी भी नियमित लेते रहना चाहिए। क्योंकि ये लोग कई बार बाहर आकर पुनः अपराध में संलिप्त हो जाते हैं।

इसके अलावा जघन्य अपराध के बंदियों से मिलने जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी क्राइम ब्रांच के पास होनी चाहिए। अधिकारियों को और अधिक लग्न, मेहनत और होशियारी के साथ योजनापूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago