Garden: बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम

बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम :- प्रकृति की ताकत के सामने सब फेल, बगीचे में ऐसा क्या हुआ जिसे सुनकर सहम गए लोग, दरअसल कुदरत ने हम सभी को बनाया है और ज़मीन पर सबसे बुद्धिमान प्राणी इंसान को बनाया है। लेकिन इंसान अपने आप को इतना ताकतवर समझ बैठा है कि अपने सामने वो प्रकृति को भी बौना समझने लगा है।

लेकिन प्रकृति बार-बार ये बता देती है कि इंसान की गलतफहमी के चलते ही ये सब हो रहा है। क्योंकि इंसान, मानव बनकर मानवता का परिचय नहीं बल्कि दानव बनता जा रहा है। लेकिन हमें ये सोचना चाहिए कि प्रकृति ने हर चीज की संरचना सोच-समझ कर की है।

Garden: बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमामGarden: बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम
Garden: बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम

इंसान को जहां उसने हर दूसरे जीव से अधिक दिमाग दिया है तो वहीं अन्य जानवरों को अपने दुश्मनों से बचने के लिए छिपने का अनोखा वरदान भी दिया है। उदाहरण के लिए गिरगिट का ज़िक्र किया जाए तो प्रकृति का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं है।

क्योंकि गिरगिट माहौल के हिसाब से वातावरण के हिसाब से अपना रंग बदल लेता है ताकि वो खतरे से बच सके। अब इस बात का ज़िक्र हम क्यों कर रहे हैं ये आप इस कहानी को पढ़ने के बाद समझ जाएंगे।

तो सुनिए दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली एक महिला ने जानवरों के छिपने की कला के कारण मौत को बेहद नजदीक से देखा। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लोगों को आगाह किया कि कैसे चंद सेकण्ड्स के कारण उसकी जान जाते-जाते बची।

Photo by Jan Kopřiva on Pexels.com

सूखे पत्तों के बीच साँप

दरअसल अब आपको पूरा मामला बताते हैं। ये घटना दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलू नेटल में बीते महीने एक महिला के साथ हुई। महिला डरबन में रहती है। उसने बताया कि कैसे गार्डन में उसने मौत को बेहद नजदीक से देखा।

ये महिला लॉकडाउन में अपने घर के बगीचे की सफाई कर रही थी। सूखे घास के बीच वो सूखे पत्तों को जमा करती थी। घटना के दिन उसे वहां काफी पत्ते नजर आए, जिसके बाद वो उन्हें उठाने गई। महिला ने हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे।

बगीचे सबसे जहरीला सांप

उसने हाथ से ही पत्तों के ढेर को उठाने की कोशिश की। अचानक वो ढेर हिलने लगा जिसे देख महिला चीख उठी। महिला ने देखा कि पत्तों का वो ढेर असल में अफ्रीका का सबसे जहरीला सांप है। उसने खुद को पत्तों के रंग में यूं बदल लिया था कि एक नजर में कोई इस अंतर को समझ ही नहीं सकता है।

Photo by Jan Kopřiva on Pexels.com

सांप देखते ही महिला ने स्नेक हैंडलर निक एवंस को कॉल लगाया। निक तुरंत महिला के बताए पते पर गए और उन्होंने गार्डन में सांप को देखा बहुत गौर से देखने के बाद ही किसी को पत्तों के ढेर में सांप नजर आता। निक ने जब सांप को पकड़ा तब वो बेहद गुस्से में था।

उसने सावधानी से सांप को पकड़ा और प्लास्टिक बॉक्स में भर लिया निक ने बताया कि ये सांप काफी जहरीला था। इसका थोड़ा सा भी जहर इंसान की जान लेने के लिए काफी है। ये सांप छिपने में इतने महारथी होते हैं कि कोई इन्हें एक बार में देख नहीं पाता।

तो कुल मिलाकर हमें सोच-समझकर ही कदम उठाने चाहिए। कई बार तो जो दिखता है वो होता नहीं है। और जो होता है वो हमें समझ नहीं आता है। इसलिए ही तो कहा जाता है कि कई बार आंखों देखी और कानों सुनी बात भी सच हो जाए ये ज़रूरी नहीं है।

हमें हमेशा अपने विवेक का ख्याल रखना चाहिए। हमारी सावधानी की वजह से ही हम और आप सुरक्षित रह सकते हैं।

Pehchan Media

Published by
Pehchan Media

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

18 hours ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

19 hours ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 day ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

4 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 week ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago