Categories: Crime

जामताड़ा साइबर क्राइम करने वालो की आयी शामत,8 लोगो को किया गिरफ्तार

सिम अपग्रेडेशन करने के नाम पर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले 8 आरोपियों को कर्नाटका व जामताड़ा से साइबर थाना फरीदाबाद की टीम ने गिरफ्तार किया।

जामताड़ा साइबर क्राइम करने वालो की आयी शामत,8 लोगो को किया गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जामताड़ा स्थानीय कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

साइबर थाना की टीम आरोपियों को लेकर आज शाम तक फरीदाबाद पहुंचेगी।

इंस्पेक्टर बसंत व उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर राजेश सब इंस्पेक्टर योगेश, एएसआई नरेंद्र बाबूराम, सतवीर हवलदार दिनेश नरेंद्र देवेंद्र व वीरपाल, कृष्ण, कर्मवीर ,बिजेंदर और अंशुल की अहम भूमिका रही गिरफ्तारी मे।फरीदाबाद कोर्ट में पेश करके आरोपियों का लिया जाएगा पुलिस रिमांड।

पुलिस रिमांड के दौरान विस्तार से की जाएगी पूछताछ ।पूछताछ के बाद आरोपियों द्वारा लोगों के खातों में सेंध लगाने की मॉडस अपरेंडी के बारे में किया जाएगा खुलासा।

आपको याद दिला दें कि विगत दिनो साइबर थाना टीम ने पूर्व में 5 आरोपियों को जामताड़ा से गिरफ्तार किया था।

आरोपियो से की ग्ई पूछताछ मे पाया था कि इनके कुछ और साथी लोगों को साथ ठगी करने में संलिप्त हैं , जिनमें से पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद 3आरोपी सौरभ, भारत और नरेंद्र को को जेल भेजा गया था।

2 आरोपी अजय व शत्रुघ्न को साईबर टीम कर्नाटका व जामताड़ा लेकर गई थी , उनकी निशानदेही पर कर्नाटका व जामताड़ा और देवघर से 8 और को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें साइबर क्राइम की टीम आज लेकर फरीदाबाद पहुंच रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी से फरीदाबाद के 3 थानों के ऑनलाइन ठगी के 4 केस सुलझाए गए है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजाहुसैन सोताकनाल पुत्र गौउसुसाब सोताकनाल निवासी सावडी थाना रोण जिला गदग, कर्नाटका।
  2. विष्णु मंडल पुत्र राजेन्द्र उर्फ शुक्र मंडल निवासी चित्रा, थाना चित्रा, देवघर, झारखंड।
  3. प्रदीप दास पुत्र शांतू दास निवासी गांव मटटांड थाना करमाटांड, जामताडा, नारायणपुर, झारखंड।
  4. नरेश दास पुत्र स्व. रीत लाल दास निवासी गांव मटटांड थाना करमाटांड, जामताडा, नारायणपुर, झारखंड।
  5. विक्की कुमार दास पुत्र नरेश दास निवासी गांव मटटांड थाना करमाटांड, जामताडा, नारायणपुर, झारखंड।
  6. राकेष दास पुत्र वासुदेव दास निवासी गांव मटटांड थाना करमाटांड, जामताडा, नारायणपुर, झारखंड
  7. संतोष मंडल पुत्र पिताम्बर मंडल, निवासी दूधानी थाना कर्माटांड, जिला जामताडा, झारखंड
  8. सुशील महतो पुत्र नरेष महतो निवासी गांव बाकुडीह, जिला जामताडा, झारखंड
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago