Categories: Crime

महामारी ने छीनी नौकरी,मोटरसाइकिल और मोबाइलों की करने लगा चोरी

छीना झपटी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 56 ने किया गिरफ्तार।आरोपी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण नौकरी छूटने के बाद चोरी की वारदात को देने लगे अंजाम।

महामारी ने छीनी नौकरी,मोटरसाइकिल और मोबाइलों की करने लगा चोरी

आरोपियों की पहचान धर्म सिंह और जीतू उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पलवल के बंचारी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने दिनांक 23 सितंबर को मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ छीना झपटी का मामला थाना 58 में दर्ज किया गया था।

इसके अलावा आरोपियों ने थाना आदर्श नगर एरिया में दिनांक 16 जुलाई 2020 और 9 सितंबर 2020 को दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर आरोपी के खिलाफ दो मामले थाना आदर्श नगर में दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों से उपरोक्त छीना झपटी की एक वारदात और वाहन चोरी की दो वारदात सुलझाई है। पुलिस ने आरोपियों से छीना झपटी के मामले में छीना हुआ मोबाइल फोन, और चोरी की गई 2 मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पूछताछ पर आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था लॉकडाउन में नौकरी छूटने के कारण वह चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा इससे पहले भी आरोपी ने पलवल जिला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी धर्म सिंह ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago